राजस्थान: MLA बालमुकुंद ने Non Veg दुकानों को बंद कराने की बताई पांच वजहें, बोले, हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं

देश राजनीति लोकल

Jaipur  MLA बालमुकुंद News : जयपुर की हवामहल सीट से विधायक बने बीजेपी के बालमुकुंद आचार्य फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक होटलवाले को कह रहे हैं, ‘ये अपराकाशी है इसको कराची बनाना चाहते हो, कहां है लाइसेंस दिखाओ, दिमाग से निकाल देना मैं मिठाई नहीं खाने वाला हूं.’

राजस्थान में बीजेपी के चुनाव जीतते ही राजधानी जयपुर के हवा महल सीट से चुनाव जीते नए नवेले विधायक बालमुकुंद आचार्य फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. बिना लाइसेंस के चल रहे नॉनवेज फूड स्टॉल और होटलों को लेकर उन्होंने मोर्चा खोल दिया है. अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

नॉनवेज फूड स्टॉल को बंद कराने का अल्टीमेटम देने के बाद बालमुकुंद अपने समर्थकों के संग अपराकाशी इलाके में एम-एम खान नाम के होटल के सामने पहुंच गए और वहां होटल मालिक से लाइसेंस मांगने लगे. इस दौरान उन्होंने कहा कि ये अपराकाशी है, इसे कराची बनाना चाहते हो, बाबा बवाल है.

ना खाऊंगा ना खाने दूंगा: बालमुकुंद आचार्य

एम एम खान होटल के बाहर पहुंचे बालमुकुंद आचार्य ने कर्मचारियों से कहा, ‘कहां है लाइसेंस, दिखाओ लाइसेंस, सुनो उसमें कोताही मत करना, दिमाग से निकाल देना, मैं मिठाई खाने वाला नहीं हूं, ना खाऊंगा ना खाने दूंगा एक पर्सेंट भी दिमाग में ये मत रखना, एक के पास भी लाइसेंस नहीं है आगे कब्जा कर रखा है. यहां टूरिस्ट कैसे आएगा, गंध मचा रखी है. कराची बनाना चाहते हो, ये अपराकाशी है. आंखें बिल्कुल मत दिखाना, बाबा बवाल है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *