Dunki: दुबई में दिखा शाहरुख खान का जलवा, डांस मूव्स ने सबको बनाया दीवाना

मनोरंजन

बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। अभी हाल ही में शाहरुख खान ने इस फिल्म की एडवांस बुकिंग का ऐलान किया है। इसको लेकर शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट भी शेयर की थी। उस वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान मजेदार अंदाज में फिल्म का प्रमोशन करते हुए दिखाई दिए। शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज को लेकर मेकर्स ने सारी तैयारियां कर ली है। शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ की टक्कर प्रभास की फिल्म ‘सालार’ से होने वाली है। शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ 21 दिसंबर को रिलीज होगी, तो वहीं प्रभास की फिल्म ‘सालार’ 22 दिसंबर को धमाल मचाने की तैयारी कर रही हैं। इन दोनों की फिल्म के बीच बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर देखने को मिलने वाली है। प्रभास की फिल्म ‘सालार’ और शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *