दीपिका पादुकोण इस साल 2023 की शाहरुख बनने के रास्ते पर हैं. दरअसल, पिछले साल शाहरुख ने तीन तीन फिल्मों के साथ जबरदस्त धमाका किया था. इसी तरह अब 2024 में दीपिका भी अपनी फिल्मों के साथ तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. खास बात ये है कि दीपिका की आने वाली फिल्मों का बजट ही इतना है कि आप बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का अंदाजा नहीं लगा सकेंगे.

पिछले साल 2023 में दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ से खाता खोला था. फिल्म जबरदस्त हिट भी साबित हुई थी. लेकिन, शाहरुख ने एक साल में ही तीन-तीन ब्लॉकबस्टर देकर बॉक्स ऑफिस को हिला दिया था. उनकी फिल्म ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ का क्रेज अबतक बरकरार है. अब इस साल दीपिका पादुकोण भी किंग खान बनने के रास्ते पर निकल पड़ी हैं. जी हां, दीपिका 2024 में एक या दो नहीं बल्कि पांच फिल्में लेकर आ रही हैं.
फाइटर
साल की शुरुआत दीपिका पादुकोण एक्शन मोड में करेंगी. ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पहली बार फाइटर में स्क्रीन शेयर करेंगी. ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है. लेकिन, इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपए है. बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान 240 करोड़ रुपए के बजट में बनकर तैयार हुई थी.ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर विवादों में तो घिरी ही रही, साथ ही पूरे साल सुर्खियां भी बटोरती रही. कुल मिलाकर शाहरुख की ‘पठान’ ने 1050.05 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड बिजनेस किया था. भारत में भी फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.
सिंघम अगेन
वहीं, दूसरे नंबर पर ‘सिंघम अगेन’ है. इसमें दीपिका पादुकोण पुलिस अफसर बन लोगों को एंटरटेन करेंगी. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही सिंघम के सीक्वल में दीपिका का बेबाक लुक देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 करोड़ रुपए के बजट में बन रही ये फिल्म 15 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि, ये फिल्म अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल ऑन सेकेंड स्पॉट’ के साथ क्लैश करेगी. फिल्म के बजट से ही इसकी सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है. इतना ही नहीं, जितने पैसे में ये फिल्म बनी है इतने पैसों में तो कम बजट की दो मूवी बनाई जा सकती है.
कल्कि 2898 एडी
कल्कि 2898 एडी, में भी दीपिका पादुकोण फैंस को सरप्राइज देने आ रही हैं. नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दीपिका पहली बार प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 12 जनवरी को थियटर्स में दस्तक देगी. फिल्म का बजट आपका दिमाग भन्ना देने के लिए काफी है. बता दें दीपिका की ये मच अवेटेड फिल्म 600 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है.
द इंटर्न
इसके अलावा द इंटर्न में दीपिका का अंदाज अलग दिखने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म भी इसी साल रिलीज होने वाली है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में लीड रोल के साथ साथ दीपिका इसको प्रोड्यूस भी करने वाली हैं. अब इससे अच्छी बात क्या हो सकती है. इस फिल्म की प्लानिंग एक्ट्रेस ने 2021 में ऋषि कपूर के साथ बनाई थी. बता दें कि ये 2015 में आई हॉलीवुड फिल्म ‘द इंटर्न’ का हिंदी रीमेक है. इस फिल्म में हॉलीवुड स्टार ऐनी हैथवे और रॉबर्ट डी नीरो लीड रोल में थे. हालांकि, इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
SSMB 29
साउथ डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म एसएसएमबी 29 को लेकर भी अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म में भी दीपिका की एंट्री हो सकती है. हालांकि, ना इसका बजट सामने आया है ना ही कोई रिलीज डेट. लेकिन, अफवाहों की मानें तो फिल्म इसी साल के अंत तक रिलीज हो सकती है. वहीं, दीपिका के अलावा फिल्म में महेश बाबू, पूजा हेगड़े और श्रीलीला लीड रोम में दिखेंगे.
क्या शाहरुख बन पाएंगी दीपिका?
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की जिन तीन फिल्मों की ऑफिशियल अनाउंमेंट हुई हैं, उन फिल्मों का बजट ही कुल मिलाकर हजार करोड़ से ऊपर का है. तो ऐसे में ये देखना बेहद दिलचस्प हो जाता है कि क्या इस साल बॉक्स ऑफिस पर दीपिका का बोलबाला रहने वाला है? एक्ट्रेस पिछली साल की शाहरुख खान बनने के कगार पर तो हैं ही लेकिन क्या वो अपने अनोखे अंदाज और दमदार एक्टिंग से दर्शकों पर वैसा जादू चला पाएंगी जो शाहरुख ‘जवान’ और ‘पठान’ से चला गए?
