PM मोदी की हेट स्पीच पर Rahul Gandhi का जवाब …. पहले चरण में निराशा हाथ लगने से घबराकर गए हैं .

देश राजनीति

Lok Sabha Election 2024 के पहले चरण के मतदान के बाद हर दल अपनी जीत का दावा कर रहा है.  ऐसे मे  PM नरेंद्र मोदी अलग-अलग राज्यों में रैली कर रहे हैं . 21 अप्रैल को नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में जनता को संबोधित करते हुए विवादित भाषण दिया. मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस ने देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों को दिया है. अपने संबोधन में उन्होंने मुस्लिमों को ‘घुसपैठिया’ भी कह डाला. PM के इस विवादित भाषण पर विपक्ष की ओर से प्रतिक्रिया सामने आ रही है.

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जवाबी हमला करते हुए दावा किया कि पहले चरण के मतदान में BJP को निराशा मिली है और इसलिए प्रधानमंत्री घबरा गए हैं.

क्या कहा PM मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में एक चुनावी रैली में ?

पहले जब कांग्रेस की सरकार थी, उन्होंने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है. इसका मतलब ये संपत्ति इकट्ठा करके किसको बाटेंगे? जिनके ज्यादा बच्चे हैं उनको बांटेंगे, घुसपैठियों को बांटेंगे. आपकी मेहनत की कमाई का पैसा घुसपैठियों को दिया जाएगा? क्या आपको ये मंजूर है?

कांग्रेस का घोषणापत्र कह रहा है कि वो माताएं और बहनों के सोने का हिसाब करेगी, जानकारी लेगी और फिर वो संपत्ति को बांट देंगे. मनमोहन सिंह जी की सरकार ने कहा था कि संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है. ये अर्बन नक्सल की सोच मेरी माताओं-बहनों का मंगल सूत्र भी बचने नहीं देगी.

जिसका जवाब देंते हुए राहुल गाधी ने “एक्स” पर पोस्ट किया

पहले चरण के मतदान में निराशा हाथ लगने के बाद नरेंद्र मोदी के झूठ का स्तर इतना गिर गया है कि घबराकर वो अब जनता को मुद्दों से भटकाना चाहते हैं. कांग्रेस के ‘क्रांतिकारी मेनिफेस्टो’ को मिल रहे अपार समर्थन के रुझान आने शुरू हो गए हैं. देश अब अपने मुद्दों पर वोट करेगा, अपने रोज़गार, अपने परिवार और अपने भविष्य के लिए वोट करेगा. भारत भटकेगा नहीं!

https://x.com/RahulGandhi/status/1782072019372081203

कांग्रेस अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी पर  हेट स्पीच  का आरोप लगाया

आज मोदी जी के बौखलाहट भरे भाषण से दिखा कि प्रथम चरण के नतीजों में INDIA जीत रहा है. मोदी जी ने जो कहा वो हेट स्पीच तो है ही, ध्यान भटकाने की एक सोची-समझी चाल है. प्रधानमंत्री ने आज वही किया जो उन्हें संघ के संस्कारों में मिला है. सत्ता के लिए झूठ बोलना, बातों का अनर्गल संदर्भ बनाकर विरोधियों पर झूठे आरोप मढ़ना, ये संघ और भाजपा की खासियत है.

https://x.com/kharge/status/1782094944489849026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *