अखिलेश यादव के कन्नौज लोकसभा सीट से नामांकन, पर क्या बोले जंयत चौधरी

देश राजनीति

Lok Sabha Election 2024 के चुनावी मैदान में अब अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) भी उतर गए हैं उन्होने कन्नौज (Kannuj) लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. जिस पर राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी(Jayant Choudhary) ने तंज कसते हुए कहा है “कि देखिए, इंतजार कीजिए। हो सकता है कि अगले दिन कोई और उम्मीदवार बन जाए।

आगे आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि सच तो ये है कि मैं उत्तर प्रदेश में विपक्ष को जीतते नहीं देख रहा हूं। ये (इडिया गठबंधन) वाकई फ्लॉप हो रहा है। इनमें अंदरूनी कलह बहुत है, राज्यों में ये आपस में ही लड़ रहे हैं, इसलिए जब ये चुनाव से पहले लड़ रहे हैं तो चुनाव के बाद इनका अस्तित्व क्या होगा।“

उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती के ‘अलग पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य के लिए काम करेंगे’ वाले बयान पर कहा कि “यह लंबे समय से चली आ रही मांग है। समय-समय पर यह मांग होती रही है कि उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन किया जाए। उसी संदर्भ में उन्होंने बात रखी है, लेकिन अभी किसी भी सीट पर बसपा लड़ाई में दिख नहीं रही।“

सैंम पित्रौदा के कर (inheritance tax) वाले बयान पर जयंत चौधरी बोले कि” इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि यह (विरासत कर) एक अकुशल कर है। अगर हम उन्हें लक्षित करने के लिए इस तरह के कर के बारे में सोच रहे हैं, तो सबसे अमीर वर्ग प्रभावित नहीं होगा क्योंकि वे इस तरह की संरचना बनाते हैं कि सरकार को फिर भी कोई कर नहीं मिलेगा। “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *