Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव2024 के मद्देनजर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ में रैली की है। इस रैली में शाह ने कांग्रेस केदिग्गज नेता और राजगढ़ सीट से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) पर बड़ा हमला किया। गृह मंत्री शाहने लोगों से दिग्विजय सिंह को भव्य विदाई देने की अपील की है। उन्होंने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिलन होने को लेकर भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और दिग्विजय सिंह पर हमला किया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंनेकहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल न होना पूरी तरह वोट–बैंक की राजनीति से प्रेरित था। शाह नेकहा कि राहुल और दिग्विजय अपने वोट बैंक से डरते हैं और इसलिए उन्हें कभी माफ नहीं किया जाना चाहिए।
अमित शाह ने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष करते हुए लोगों से उनके राजनीतिक करियर को भव्य विदाई देने कीअपील भी की। अमित शाह ने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष करने के लिए कहा-“आशिक का जनाज़ा है, जरा धूम से निकले।” अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह को राजनीति से स्थायी विदाई देनेका समय आ गया है। उन्हें भारी अंतर से हराएं और घर बिठाएं।
अमित शाह ने भगवा रंग को आतंकवाद से जोड़ने के लिए भी दिग्विजय सिंह की आलोचना की। उन्होंने कहा किदिग्विजय ने आतंकवादी हाफिज सईद का जिक्र करते हुए ‘साहेब‘ शब्द का इस्तेमाल किया, जाकिर नाइक को गलेलगाया अफजल गुरु की फांसी व पीएफआई पर प्रतिबंध का विरोध किया। बता दें कि राजगढ़ में तीसरे चरण में 7 मईको मतदान होगा।
