कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने मंगलवार को योगी सरकार पर उनके बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक (Instagram account hacked) करने का गंभीर आरोप लगाया था. जिसे लेकर केंद्र सरकार ने अब एक बड़ा फैसला किया है. मोदी सरकार ने अब इंस्टाग्राम अकाउंट हैकिंग के आरोपों की जांच कराने का फैसला लिया है. दरअसल, प्रियंका के आरोपों के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया है.
खबरों के मुताबिक, MEITY की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पान्स टीम CERT-IN इसकी जांच करेगी. इस मामले में टीम प्रियंका गांधी से भी बात करेगी. प्रोटोकॉल के मुताबिक, हैकिंग के केस में सभी पीड़ितों से बात की जाती है ताकि अथॉरिटी को और ज्यादा जानकारी मिल सके. ऐसे में पूरे चांस हैं कि CERT-IN प्रियंका के बच्चों से उन इंस्टाग्राम के पासवर्ड भी मांगे जाएं जिनको वे इस्तेमाल करते हैं या थे.
बता दें कि. मंगलवार को प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर उनके बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक (Instagram account hacked) करने का आरोप लगाते हुए पूछा था कि, आपके पास कोई काम नहीं है क्या?. वहीं प्रियंका ने अखिलेश यादव के फोन टैपिंग के आरोपों का समर्थन भी किया था. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार विपक्षी नेताओं को सता रही है.
