Celebration ban in Delhi: दिल्ली में क्रिसमस और नए साल के जश्न पर रोक, अगर बात नहीं मानी तो पुलिस….

लोकल

New Year celebration ban in Delhi: Omicron के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने क्रिसमस और नए साल के सेलिब्रेशन पर रोक लगा दी गई है.दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने इस बारे में आदेश जारी करते हुए बताया कि, किसी भी तरह के कल्चरल इवेंट और गैदरिंग पर रोक लगाई गई है और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को आदेश का पालन कराने का निर्देश दिया गया है.
इसके साथ ही मार्केट ट्रेड एसोसिएशन को दुकानों पर ‘नो मास्‍क, नो एंट्री’ लागू करने के लिए कहा गया है. बता दें कि दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा केस हैं और केंद्र सरकार भी पत्र लिखकर राज्यों से नए वेरिएंट के खिलाफ जरूरी और उपयोगी कदम उठाने को कह चुका है.
उधर, कर्नाटक सरकार ने भी 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक भीड़ वाले सभी कार्यक्रमों पर रोक लगा रखी है जबकि मुंबई में बड़े स्तर पर सेलिब्रेशन ना करने की अपील की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *