बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के फ़ैन्स के लिए एक खुशी की खबर है. अनुष्क जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली है. खबरों की मानें तो अनुष्का 3 बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ धमाकेदार कमबैक करने जा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Upcoming Films) जिन तीन फिल्मों में नजर आएंगी, उनमें से दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, जबकि एक फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी.
हालांकि, अनुष्का के इन अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर फ़िलहाल कुछ भी ऑफिशियल नहीं कहा है. माना जा रहा है कि नए साल पर इनका ऐलान किया जा सकता है. अनुष्का के फ़ैन्स काफी लंबे वक्त से बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं. अनुष्का आखिरी बार साल 2018 में आई आनंद एल राय की फिल्म जीरो में नजर आईं थी. जिसमें उनके साथ शाहरुख खान ( Shah Rukh Khan) लीड रोल में थे.
इसी साल 11 जनवरी को बेटी वामिका को जन्म देने वाली अनुष्का की एक्टिंग की लम्बी पारी को लेकर तरह तरह की अटकलें लगाईं जा रहीं थीं. हालांकि अनुष्का पहले ही एक इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि वे मरते दम तक एक्टिंग करना चाहिए क्योंकि उन्हें एक्टिंग से बेइंतहा प्यार है. बता दें कि मां बनने के चार महीने बाद ही अनुष्का काम में फिर से व्यस्त हो गईं थीं.
