दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 19 जनवरी से होने वाले वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. केएल राहुल को वनडे टीम का कप्तान चुना गया है. जसप्रीत बुमराह को लेकर भी एक चौंकाने वाला फैसला किया गया है. उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया है.
रोहित शर्मा चोट की वजह से वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे. इससे पहले वो इसी वजह से टेस्ट सीरीज भी नहीं खेल पाए थे. तब उनकी जगह केएल राहुल को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया था. इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है. उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे. रविचंद्रन अश्विन की भी लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी हुई है.
ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर और वेंकटेश अय्यर को विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन का तोहफा मिला . उन्हें साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है.
बता दें कि, केएल राहुल ने भारत की तरफ से 41 टेस्ट मैच में 2467 रन बनाए है जिसमे सात तूफानी शतक शामिल है। 38 वनडे मैचों में 1509 रन बनाए है वही, 55 टी20 मैचों में 1831 रन बनाए है. वह भारत की तरफ से तीनों ही फॉर्मेट में शतक लगाने वाले बल्लेबाज है.
