बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले सुपरस्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. वह अपने परिवार के साथ फोटो और वीडियो शेयर करने के अलावा समय-समय पर अपने फैंस के लिए खास मैसेज भी शेयर करते रहते हैं. New Year 2022 के मौके पर एक बार फिर धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को वीडियो मैसेज दिया है. इस वीडियो में धर्मेंद्र लोगों को कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने और सावधान रहने की सलाह दे रहें हैं. इस वीडियो में धर्मेंद्र कहते हैं कि वह काफी दिनों बाद अपने खेत पर लौटे हैं. और आप सभी से कुछ बात करना चाहता हुं.
अपने खेत पर बनाए इस वीडियो को धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. कुर्सी पर बैठकर चाय की चुस्की लेते हुए वीडियो में धर्मेंद्र कहते हैं कि, “मैं दिल्ली में था, वहां भी बहुत ठंड थी, मैं हिमाचल में सनी के साथ चल रहा था, वहां भी ठंड थी और अब मैं खेत में आ गया, यहां भी बहुत ठंड है। दोस्तों मैं आप लोगों को एक सलाह देना चाहता हूं कि यह ताज अलग-अलग रूपों में चलता है.
अब इसे नए Omicron संस्करण के रूप में वितरित किया जा रहा है। आप मुझे अपने दादा, चाचा के रूप में जो कुछ भी समझते हैं, मेरा आपसे अनुरोध है कि सावधान रहें, ताज से बचें। मैं आप सभी से प्यार करता हूं। इस वीडियो में स्पष्ट रूप देखा जा सकता है की वह (धर्मेन्द्र) इस कोरोना के नए variyant को लेकर कितना सतर्क हैं और अपने फैंस को उससे बचने के लिए सलाह दे रहें हैं.
