Corona Update: देश में पिछले 24 घंटों में Covid के 2,86,384 नए केस दर्ज और 573 ने गंवाई जान, जानिये क्या है बाक़ी राज्यों का हाल?

देश

Corona Update Today: देश में कोरोना वायरस का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को आए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आँकड़ों के मुताबिक़, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,86,384 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं. जबकि इस जानलेवा वायरस से 573 लोगों की जान ले ली. जिसके साथ ही भारत में संक्रमण के कुल मामलों की तादाद 4 करोड़ के पार जा चुकी है. हालांकि, एक्टिव केस अभी भी 22 लाख से ज्यादा हैं. एक्टिव केस कुल केस के 5.46% हैं. वहीं, रिकवरी रेट 93.33% पहुंच गया.
देश में अब तक 3,76,77,328 लोग कोरोना से ठीक हो चुके है. इससे पहले बुधवार को 2.85 लाख केस सामने आए थे. जबकि 665 लोगों की कोरोना से मौत हो गाई थी.
वहीं, दिल्ली में कोरोना की रफ्तार पर अब ब्रेक लग चुका है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 7498 नए मामले सामने आए हैं और 29 लोगों की मौत हो गई है. बुधवार की तुलना में गुरुवार को मामले में बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं. बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 5760 केस दर्ज किए गए थे और 30 लोगों ने दम तोड़ दिया था. लेकिन आज ये आंकड़ा 7498 पर पहुंच गया है.

केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 49,771 नए मामले सामने आए हैं. 34,439 लोग ठीक हुए हैं और 63 लोगों की मौत हुई. कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 48,905 नए मामले आए, 41,699 लोग डिस्चार्ज हुए और 39 लोगों की कोरोना से मौत हुई हैं. तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 29,976 नए मामले सामने आए. हालाकि, इस दौरान 47 लोगों की कोरोना से मौत हुई और 27,507 लोग डिस्चार्ज हुए है.

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,966 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 8,604 लोग डिस्चार्ज हुए और 8 लोगों की मौत हुई है. वहीं, हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6,351 नए मामले आए, 9,571 रिकवरी हुई और 7 लोगों की कोरोना से मौत हुई हैं.
हरियाणा सरकार ने राज्य में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों को 10 फरवरी तक बढ़ाने की घोषणा की है. राज्य में हालांकि मॉल और बाजारों को शाम सात बजे तक खोलने की इजाजत दे दी गयी है. हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचएसडीएमए) ने बुधवार को एक आदेश जारी कर यह जानकारी दी. पांच जनवरी को राज्य के सभी जिलों में पाबंदियां लगाईं गयी थीं.
इसके बाद एचएसडीएमए ने 10,13 और 18 जनवरी को भी आदेश जारी कर पाबंदियां बढ़ाने की घोषणा की थी. इन सभी पाबंदियों को 10 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *