Omicron Variant: अमेरिका में बढ़ रहा है ओमिक्रॉन का कहर- पहली मौत हुई कंफर्म, 73% मरीज नए वेरिएंट का शिकार

विदेश

दुनियाभर में तेजी से फैल रहे कोरोना के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron In America) ने अमेरिका को भी हिला के रखा हुआ है. हालात ये है कि, यहां आने वाले कोरोना के नए मरीजों में से 73% ओमिक्रॉन से संक्रमित है. चिंता की बात ये है कि, अमेरिका में इस वेरिएंट से पहली मौत का मामला भी सामने आ गया है. स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, नए ओमिक्रॉन वेरिएंट की वजह से टेक्सास में पहली मौत दर्ज की गई.
वहीं, सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल ने बताया है कि, यूएस के अंदर महज एक हफ्ते में ओमिक्रॉन के मामलों में 6 गुना इजाफा हुआ है. CDS के मुताबिक, अमेरिका के कई हिस्सों में ये आंकड़ा और भी ज्यादा है. जैसे न्यूयॉर्क में 90 फीसदी नए मामलों के पीछे ओमिक्रॉन वैरिएंट ही बताया जा रहा है. हालांकि, संस्था के डायरेक्टर डॉ. रॉशेल वैलेंस्की का कहना है कि ये आंकड़ा ज्यादा है, लेकिन इसमें हैरानी वाली कोई बात नहीं है.
वहीं, अमेरिका में तेजी से बढ़ते वैरिएंट को देखते हुए राष्ट्रपति जो बाइडन ने लोगों से अपील की है कि, वो वैक्सीन के दोनों डोज अवश्य लगवा लें। इसके अलावा सभी से बूस्टर डोज लगवाने की भी अपील की गई है. वहीं इससे पहले 26 नवंबर को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे ‘वैरिएंट ऑफ कंसर्न’ यानी ‘चिंताजनक’ बताया था. उसके बाद से ओमिक्रॉन वैरिएंट 90 देशों में फैल चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *