फिल्म ’83’ के प्रीमियर पर लगा सितारों का तांता, दीपिका- रणवीर के आगे सब पड़े फीके

मनोरंजन

मुंबई में बुधवार को महीनों बाद हुए किसी फिल्म के रेड कार्पेट प्रीमियर पर सितारों का तांता नजर आया. मौका था फिल्म ’83’ की स्क्रीनिंग हुई. जिसमें एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण छाई रहीं. उन्होंने नेकलाइन गाउन पहना था. जिसके साथ दीपिका ने एक नेकपीस कैरी किया था. जो उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहा था. इस इवेंट में दीपिका (Deepika Padukone) पर से नजरे हटाना काफी मुश्किल था.
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) प्रीमियर पर अपने अलग ही अंदाज में नजर आए. सफेद सूट में रणवीर डैशिंग लग रहे थे. दीपिका और रणवीर की कैमस्ट्री कमाल की लग रही थी.
प्रीमियर के बाद, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पार्टी के बाद डांस फ्लोर पर धूम मचा दिया. इस स्पेशल स्क्रीनिंग में रणवीर और दीपिका की जोड़ी ने सारी महफिल लूट ली. पार्टी के एक नए वायरल वीडियो में रणवीर और दीपिका को Diljit Dosanjh के मशहूर गाने ‘लवर’ पर हार्डी संधू के साथ डांस करते देखा गया.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. कबीर खान द्वारा निर्देशित, ’83’ 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की प्रतिष्ठित क्रिकेट विश्व कप जीत पर आधारित है.
फिल्म ’83’ में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देव का कैरेक्टर प्ले कर रही हैं. फिल्म 24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *