Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) ने फिर से विकराल रूप ले रहा है. बुधवार को आए केन्द्रीय स्वास्थय मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में देश में दो लाख 82 हजार 970 नए केस सामने आए हैं और 441 मरीजों की सांसें थम गईं. मंगलवार के मुकाबले करीब 45 हजार केस ज्यादा आए हैं…
सरकारी आँकड़ों के मुताबिक़ 24 घंटे में 1,88,157 लोग ठीक हुए हैं. जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 18,31,000 हो गयी है. देश में बढ़ते ओमिक्रॉन की बात करें तो ये बढ़कर 8,961 हो गए हैं. जबकि कुल वैक्सीनेशन देश में बढ़कर 158.88 करोड़ हो गया है.
बता दें कि मंगलवार को देश में कोरोना के 2.38 लाख केस आए थे…लिहाजा बुधवार को आए आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं. हालांकि वैक्सीनेशन के मोर्चे पर अच्छी खबर है. मंगलवार को देश में 24 घंटे में 76 लाख 35 हजार 229 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 158 करोड़ 88 लाख 47 हजार 554 डोज़ दी जा चुकी हैं.
