पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और ममता बनर्जी अगुवाई वाली टीएमसी सरकार के बीच विवाद कम होते नहीं दिख रहे हैं. जगदीप धनखड़ ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर एक बार फिर से टीएमसी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,”बंगाल लोकतंत्र के लिए एक गैस चैंबर बन रहा है. हम इसे मानवाधिकारों के उल्लंघन की प्रयोगशाला नहीं बनने दे सकते. हम इस मिट्टी को खून में भीगने नहीं दे सकते. बंगाल में कानून का राज नहीं है. यहां केवल शासक ही शासन करता है. संविधान की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है.”
बता दें कि टीएमसी ने उनके कार्यों की निंदा करने के लिए राज्यसभा और राज्य विधानसभा के आगामी सत्रों में उनके खिलाफ प्रस्ताव लाने का फैसला किया है. टीएमसी धनखड़
