भाजपा ने माधवी लता को हैदराबाद लोकसभा सीट से AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ उतारा है, जिसको लेकर माधवी लता चुनाव को सांप्रदायिक रंग देना चाहती हैं। अभी थोड़े दिनों पहले रामनवमी के मौके पर माधवी लता का सोशल मीडिया “एक्स” पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमे वह एक मस्जिद की तरफ तीर मारने का इशारा कर रही थीं और उनके साथ की उन्मादी भीड़ ठहाके मार कर हसं रही थी। माधवी लता की उस वीडियो की फजीहत कम नहीं हुई थी कि अब एक और वीडियो सोशल मीडिया “एक्स” पर वायरल हो रही है।
दरअसल माधवी लता चुनाव प्रचार के लिए जनसम्पर्क कर रहीं है, जिसके लिए वह मतदाता के घर – घर तक जा रही हैं ऐसे ही वह एक महिला के घर रुकतीं हैं और अपना चुनावी प्रचार का पर्चा उस महिला के हाथ में रखती हैं लेकिन वह महिला हस्ते हुए माधवी लता को हटा देती हैं। इसी वक़्त कोई माधवी लता का वीडियो बना रहा था, जिसको देखकर माधवी लता बोलती हैं कि “फोटो नक्को ले रे” और यह वीडियो अब काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।
रेवती नमक एक्स हैंडल वीडियो को शेयर करते हुए लिखती हैं कि ”
https://x.com/revathitweets/status/1781383864260182321
उनके अत्यंत कठोर ‘तीर निशानेबाजी’ प्रदर्शन के बमुश्किल 24 घंटे बाद, #तेलंगाना के इस भाजपा उम्मीदवार का एक और वीडियो वायरल है।प्रचार के दौरान एक महिला ने #MadhaviLatha को धक्का दे दिया. निःसंदेह वह स्पष्ट रूप से परेशान थी क्योंकि कोई इस वास्तविक दृश्य की शूटिंग कर रहा था! ऑडियो बहुत स्पष्ट नहीं है लेकिन वीडियो अधिकांश कहानी बता देता है।
