Kit Kat chocolate पर मचे बवाव के बाद बैकफुट पर आई Nestle! जानिए क्या है विवाद की जड़?

देश

Kit Kat chocolate: मैगी, दूध पाउडर जैसे रोजमर्रा के यूज़ में आने वाले सामान बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया इन दिनों विवादों में घिर गई है. दरअसल, नेस्ले इंडिया को अपने मशहूर चॉकलेट ब्रांड किटकैट के पैकेट पर भगवान जगन्नाथ और अन्य तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध का सामना करना पड़ रहा था. जिसके बाद नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने बाजार से किटकैट के तमाम पैकेट्स (Kit Kat chocolate) को वापस मंगा लिया है जिसकी जानकारी खुद कंपनी की तरफ से ही दी गई.
लोगों ने नेस्ले इंडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का भी आरोप लगाया था. विवाद बढ़ता देख नेस्ले इंडिया को बैकफुट पर आना पड़ा. नेस्ले इंडिया ने इस पर अफसोस जताते हुए कहा कि उसने तुरंत कदम उठाते हुए उन डिब्बों को बाजार से फौरन वापस मंगा लिया जिनपर ये तस्वीरें लगी थीं. कंपनी के प्रवक्ता, ‘हम मामले की संवेदनशीलता को समझते हैं और अगर अनजाने में हमने किसी की भावना को ठेस पहुंचाई है, तो हमें उसका खेद है। हमने पिछले साल ही उन डिब्बों को बाजार से वापस ले लिया था’.
नेस्ले इंडिया के मुताबिक, इसका उद्देश्य केवल देश के खूबसूरत और दर्शनीय स्थलों को उकेरना था. डिब्बे पर पट्टचित्र के जरिये ओडिशा की संस्कृति को उकेरा गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *