UP Election: अखिलेश यादव ने भरा नामांकन, जानिए किस सीट से ठोक रहे ताल..

राजनीति

समाजवादी पार्टी के मुखिया और UP के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को करहल विधानसभा सीट से नामांकन भर दिया है. वे पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. करहल सपा का गढ़ मानी जाती है. 1993 से करहल में समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा. लेकिन सिर्फ 2002 में इस सीट पर BJP के प्रत्याशी की जीत हासिल हुई थी.

अपने पैतृक गांव सैफई से करहल विधानसभा सीट के लिए नामांकन कराने को मैनपुरी के लिए रवाना होने के लिए अखिलेश यादव जिस विजय रथ से पहुंचे उसकी हनुमान मंदिर में पूजा की गई. नामांकन दाखिल करने के लिए अखिलेश निकले तब जगह-जगह उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *