Jammu and Kashmir: कथित एंटी नेशन कंटेंट पोस्ट करने के चलते कश्मीरी पत्रकार गिरफ्तार, पुलिस ने रिमांड पर लिया

लोकल

जम्मू कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को पत्रकार फहद शाह को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि फहाद शाह ने सोशल मीडिया पर एंटी नेशनल कंटेंट पोस्ट किया था. पुलवामा जिले की पुलिस ने बयान में कहा कि, कुछ फेसबुक यूजर्स और न्यूज पोर्टल, जनता के बीच भय पैदा करने के लिए आपराधिक इरादे से तस्वीरें, वीडियो और पोस्ट को प्रकाशित कर रहे थे. पुलिस का कहना है कि, फहद ने जो पोस्ट की थीं, वो चीजें जनता को उकसाने और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए अपलोड की गई थी.

वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पत्रकार फहद शाह की गिरफ्तारी की निंदा की है. उन्होंने ट्वीट किया कि, सच के लिए खड़े होना राष्ट्रविरोधी माना जाता है. एक गहरी असहिष्णु और सत्तावादी सरकार को आईना दिखाना भी राष्ट्रविरोधी है. फहद का पत्रकारिता का काम खुद के लिए बोलता है और भारत सरकार के लिए असहनीय जमीनी वास्तविकता को दर्शाता है। आप कितने फहद को गिरफ्तार करेंगे?.

सोशल मीडिया पर एंटी नेशनल कंटेंट पोस्ट करने का आरोप

फहद पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एंटी नेशनल कंटेंट पोस्ट किया था. पुलवामा जिले की पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि, कुछ फेसबुक यूजर्स और न्यूज पोर्टल, जनता के बीच भय पैदा करने के लिए आपराधिक इरादे से तस्वीरें, वीडियो और पोस्ट को प्रकाशित कर रहे थे. पुलिस का कहना है की फहाद के द्वारा पोस्ट की गई चीजें जनता को उकसाने और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए अपलोड की गई थी.

बता दें कि आरोपी फहद शाह ऑनलाइन समाचार पोर्टल ‘द कश्मीर वाला’ के प्रधान संपादक हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *