Telangana में ‘Operation Lotus’ नाकाम, TRS विधायकों ने ‘चाणक्य’ को किया चित!

देश राजनीति

Operation Lotus Failed In Telangana: अबतक बीजेपी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में ऑपरेशन लोटस को कामयाब कर चुकी है. लेकिन जहां एक तरफ झारखंड और राजस्थान में उसे मायूसी हाथ लगी, वहीं अब तेलंगाना में मुंह की खानी पड़ी है. दरअसल तेलंगाना में ‘ऑपरेशन लोटस’(Telangana Operation Lotus) को टीआरएस के कुछ विधायकों (TRS MLA) ने पूरी तरह से धराशाई कर दिया. जिसके बाद इस मामले ने तेलंगाना की राजनीति में भूचाल ला दिया. पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिन पर आरोप है कि वे टीआरएस के 4 विधायकों को घूस दे रहे थे ताकि वे पाला बदल लें.

आरोप लग रहा है कि, हिरासत में लिए गए फरीदाबाद में पुजारी सतीश शर्मा उर्फ रामचंद्र भारती, तिरपति के साधु डी सिमैयाजी और हैदराबाद के कारोबारी नंदकुमार किसी भाजपा नेता के इशारे पर काम कर रहे थे. इन तीनों की बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ फोटो भी वायरल हो रही है. खबरों के मुताबिक़, टीआरएस के बड़े नेता और तंदूर विधानसभा से विधायक पायलट रोहित रेड्डी को इस डील के तहत 100 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था. जिसके बाद उन्होंने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस के मुताबिक़, टीआरएस के उन्ही विधायकों ने पुलिस को बुलाया था जिनसे डील की जानी थी.

इन लोगों का दावा था कि, उन्हें रिश्वत दी जा रही है ताकि वे पार्टी बदल लें. उन्हें पैसों के अलावा ठेके और पदों का भी ऑफर दिया गया था. विधायक रोहित रेड्डी के अलावा सभी विधायकों को 50-50 करोड़ रुपये ऑफर किए गए. पुलिस की रेड के बाद टीआरएस के चारों विधायकों को सीएम के. चंद्रशेखर राव के आवास पर ले जाया गया. बता दें कि अगस्त में भाजपा के एक नेता ने दावा किया था कि टीआरएस के 18 विधायक जल्दी ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *