UP Education Minister Gulab Devi On Modi: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी (Gulab Devi) ने एक बेहद अजीब सा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM MOdi) भगवान के अवतार है. योगी की मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी खुद भगवान के प्रतिनिधि हैं, उनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता. वह चाहें तो जीवन भर पीएम बने रह सकते हैं. गुलाब देवी का कहना है कि भगवान ने उनको अपने प्रतिनिधि के रूप में धरती पर भेजा है. उनके मुकाबले में कोई नहीं है.
दरअसल ये बयान मंत्री गुलाब देवी ने बुधवार को चंदौसी में दिया था. इसके बाद से ही सूबी की सियासत़ में चर्चा का बाजार गर्म हो गया. अब इसको लेकर समाजवादी पार्टी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiq Ur Rahman Barq) ने शिक्षा मंत्री पर निशाना साधा है. संभल से सपा सांसद बर्क ने गुलाब देवी के इस बयान पर कहा कि, अगर शिक्षा मंत्री के मुताबिक पीएम मोदी अवतार हैं, तो वह राजनीति में क्या कर रहे हैं? देश की राजनीति में उनका क्या काम है?.
बर्क ने कहा कि पीएम मोदी को तो इस्तीफा दे देना चाहिए और फिर लोगों को उनकी पूजा पाठ करनी चाहिए. वहीं, समाजवादी पार्टी सांसद ने गुलाब देवी पर आरोप करारा हमला किया है. उन्होंने कहा कि गुलाब देवी अपना रुतबा और कद बढ़ाने के लिए ऐसे चमचागिरी वाले बयान दे रही हैं.
