T20 WC Pakistan Vs New Zealand: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को रौंदकर टी20 विश्वकप 2022 के फाइनल (Pakistan in Final) का टिक्ट कटा लिया है. वर्ल्डकप के इस रोमाचक सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान (Pak won by 7 wickets) ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड ने लड़खड़ाते हुए पहले बल्लेबाजी की और 152 रन का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में पाक ने बड़ी ही आसानी से 19.1 ओवर में ही इस मैच को अपने नाम कर लिया. पाक टीम के सलामी बल्लेबाज़ मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम (Rizwan and babar Partnership) ने शानदार प्रदर्शन कर शतकीय साझेदारी निभाई.
इन दोनों ने अर्धशतक जड़े. बाबर आजम ने 53 और मोहम्मज रिजवान ने 57 रन बनाए जिसके दम पर टीम ने सात विकेट से जीत हासिल की. जबकि शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट लिए. तो वहीं न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिशेल ने नाबाद अर्धशतक लगाया. बता दें कि,13 साल बाद पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है. आखिरी बार इस टीम ने 2009 में फाइनल खेला था और उस दौरान खिताब जीतने में भी सफल रही थी.
अब भारत और इंग्लैंड के बीच 10 नवंबर को इस टी20 विश्वकप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है, अगर इस मैच में रोहित शर्मा की टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो फैंस को 13 नवंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी जंग देखने को मिल सकती है.
