अग्निवीर(Agniveer) वीरों का अपमान करने की योजना: राहुल गांधी

अग्निवीर(Agniveer) वीरों का अपमान करने की योजना: राहुल गांधी

राजनीति

कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने रविवार को सियाचिन में अग्निवीर गवते अक्षय लक्ष्मण (Gawate Akshay Laxman) की मौत पर राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया और आरोप लगाया कि अग्निवीर योजना राष्ट्रीय नायकों का अपमान करने की योजना थी।

“सियाचिन में अग्निवीर गवते अक्षय लक्ष्मण की शहादत की खबर बेहद दुखद है। एक जवान देश के लिए शहीद हो गया, उसकी सेवा के दौरान कोई ग्रेच्युटी नहीं, कोई अन्य सैन्य सुविधाएं नहीं और शहादत पर उसके परिवार को कोई पेंशन नहीं। अग्निवीर भारत के वीरों का अपमान करने की योजना है!” गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया।

 

अग्निवीर(Agniveer) वीरों का अपमान करने की योजना: राहुल गांधी
सियाचिन में अग्निवीर गवते अक्षय लक्ष्मण की शहादत की खबर बेहद दुखद है : राहुल गांधी

 

 

आपको बता दें कि ऑफ ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पहले अग्निवीर (Agniveer) जवान गावते अक्षय लक्ष्‍मण को भारतीय सेना (Indian Army) ने श्रद्धांजलि दी है। सियाचिन (Siachen) में तैनात लक्ष्मण भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स का हिस्सा थे। कार्प्‍स की ओर से एक्स (पूर्व में ट्विटर ) पर पोस्ट कर यह जानकारी शेयर की गई है। सेना ने बताया है कि गावते अक्षय को दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में तैनात किया गया था।

 

ड्यूटी के दौरान पहली बार अग्निवीर ने गंवाई जान, सियाचिन में थे तैनात
ड्यूटी के दौरान पहली बार अग्निवीर ने गंवाई जान, सियाचिन में थे तैनात

 

एक्स (पूर्व में ट्विटर ) पर की गई पोस्‍ट में फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स की ओर से कहा गया है कि फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के सभी रैंक सियाचिन की कठिन ऊंचाइयों पर ड्यूटी के दौरान अग्निवीर (ऑपरेटर) गावते अक्षय लक्ष्मण के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। इस पोस्ट कर लक्ष्मण को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी तस्वीर भी शेयर की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *