देशभर में पहले चरण(Second Phase ) की वोटिंग हो चुकी है, आज 26 अप्रैल को 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा चुनाव(Lok Sabha Election) के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है, 2024 के लोकसभा चुनाव सात चरणों में आयोजित किए जाएंगे. आज दूसरे चरण का मतदान है. इसके बाद अगला चरण 7 मई को होगा. फिर 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 4 जून को होगी. आइए जानते हैं, आज 13 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की किन सीटों पर वोटिंग होने वाली है
लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए आज (26 अप्रैल) मतदान हो रहा है। मणिपुर समेत 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 88 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। मणिपुर की बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट के 15 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हो चुका है, जबकि 13 अन्य विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण में मतदान हो रहा है।
26 अप्रैल को होने वाले मतदान में 1198 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। वहीं, बाहरी मणिपुर लोकसभा के भी चार उम्मीदवारों को जोड़ें तो कुल संख्या 1202 हो जाती है। बैतूल लोकसभा सीट पर आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। जहां अब तीसरे चरण में मतदान होना है। दूसरे दौर में जिन सीटों पर मतदान है, उनमें केरल की सभी 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ-आठ, मध्य प्रदेश की छह, असम और बिहार की पांच-पांच, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन-तीन और जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है। इसके अलावा मणिपुर में एक भाग मणिपुर बाहरी सीट का है।
