
Tejas Box Office Collection Day 1: कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ शुक्रवार यानी 27 अक्टूबर को रिलीज हो रही है ऐसे में फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन के आंकड़े चौकाने वाले हैं।
Box Office Collection: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म तेजस (Tejas) शुक्रवार 27 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी, तेजस ‘लियो’ (Leo) को टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है इस फिल्म से कंगना के फैंस को काफी उम्मीदें है, जब फिल्म का ट्रेवर आया था तब भी उसे मिला-जुला रिस्पांस मिला था फिल्म की ओपनिंग भी कुछ ऐसी ही होने वाली है, जहां फिल्म की एंडवास बुकिंग से फिल्म के पहले दिन ही औंधेमुंह गिरने के कयास लगाए जा रहे है क्या ये दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी या नहीं ये तो शाम तक ही पता चलेगा, पर अभी ट्रेड एक्सपर्ट्स ने पहले दिन की कमाई जारी कर दी है उनका कहना है कि इस फिल्म की ओपनिंग आंकड़ें आपको काफी चौंका सकते हैं।
(Tejas Box Office Collection Day 1)
शुक्रवार को तेजस की कमाई को लेकर ओरमेक्स ने अपनी जानकारी दी थी ओरमेक्स के मुताबिक, फिल्म अपने ओपनिंग डे यानी पहले दिन 27 अक्टूबरको बेहद कम 1.3 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है, इस हिसाब से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही धड़ाम होने को तैयार है
बता दें, पीवीआर और आईनॉक्स में फिल्म तेजस की कुल 2100 टिकट और सिनेपोलिस में सिर्फ 600 बिकी हैं पहला दिन तेजस का काफी मुश्किल भरा होगा। अब देखना होगा है ये फिल्म कंगना की डूबती नैया बचा पाती हैं या नहीं।
