Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 को लेकर नई खबर सामने आ रही है। इस सप्ताह बिग बॉस के घर बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) और मनीषा रानी Manisha Rani) की एंट्री होने वाली है।

Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) के कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। शो शुरु होने के साथ ही चर्चा में बना हुआ रहता है। घर में कंटेस्टेंट के बीच लगातार घमासान मचा हुआ है। ऐसे में अब बिग बॉस 17 को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। शो में जहां बीते हफ्ते दो कंटेस्टेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। वहीं, इस हफ्ते भी बिग बॉस के घर में दो नए लोग एंट्री करने वाले है।
बिग बॉस के घर में होने वाली है एल्विश और मनीषा की एंट्री
बिग बॉस 17 को लेकर अच्छी खबर सामने आ है। इस सप्ताह बिग बॉस के घर एल्विश यादव और मनिषा रानी की एंट्री होने वाली है। दोनों शो में गेस्ट बनकर आ रहे है। दोनों शो में टेंप्टेशन आइलैंड इंडिया का प्रमोशन करने सलमान के शो में पहुंचेंगे। शो में आए अन्य मेहमानों की तरह ही एल्विश और मनीषा भी पहले सलमान के साथ बातचीत करेंगे फिर घर के अंदर जाकर कंटेसेटेंट्स के साथ गेम खेलेंगे।
