ENG Vs AUS: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टकराएंगे इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया, यहां देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11 टीम

स्पोर्ट्स

World Cup 2023 ENG Vs AUS: लगातार हार झेलकर आ रही इंग्लैंड का सामना अब ऑस्ट्रेलिया से होगा। जो जीत का चौका जड़कर आ रही है।

World Cup 2023 ENG vs AUS: लगातार हार झेलकर आ रही इंग्लैंड का सामना अब ऑस्ट्रेलिया से होगा। जो जीत का चौका जड़कर आ रही है। नाम के हिसाब से ये मैच बड़ा लग रहा है, लेकिन फॉर्म के हिसाब से देखा जाए तो एक तरफा लग रहा है। किसने सोचा होगा कि इंग्लैंड की ऐसी हालात होगी। टीम इस विश्व कप में चैंपियन जैसे क्रिकेट खेलने में नाकाम रही है। अब उनके चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालीफाई नहीं करने का खतरा मंडरा रहा है। अगर उन्हें कंगारू के खिलाफ चुनौती पेश करनी है तो हर विभाग में अपना बेस्ट क्रिकेट खेलनी होगी।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड (England Vs Australia Head To Head)
दोनों टीमों के बीच वनडे फॉर्मेट में 155 मैच खेले गए हैं। जिसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। कंगारू ने जहां 87 मैच जीते हैं। वहीं, इंग्लैंड ने 63 मुकाबलों में बाजी मारी है। 2 मैच टाई और 3 मुकाबले बिना किसी नतीजे के खत्म हुए। वनडे विश्व कप में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया 9 बार एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं। इसमें 6 मौकों पर कंगारू ने इंग्लैंड को मात दी है।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप मैचों के रिजल्ट

1975 वर्ल्ड कप – ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीता मैच

1979 विश्व कप – इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीता मैच

1987 विश्व कप- 7 रनों से जीता ऑस्ट्रेलिया

1992 विश्व कप- इंग्लैंड 8 विकेट से जीता

2003 वर्ल्ड कप- 2 विकेट से ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की

2007 विश्व कप- ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट से जीता

2015 वर्ल्ड कप- 111 रनों से ऑस्ट्रेलिया टीम जीती

2019 विश्व कप- ऑस्ट्रेलिया 64 रनों से जीती

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पिच रिपोर्ट (England Vs Australia Pitch Report)

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 11 पिच हैं। जिसमें 5 काली मिट्टी की पिच हैं। इस मैदान में अच्छा बाउंस देखने को मिलता है। जिसका फायदा बैट्समैन और तेज गेंदबाजों को मिलता है। यहां स्पिनर्स को मिडिल ओवर में मदद मिलती है।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया वेदर रिपोर्ट (England Vs Australia Weather Report)

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अहमदाबाद में बारिश का साया नहीं है। दोपहर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। दिन में धूप रहेगी।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया संभावित प्लेइंग 11 (England Vs Australia Probable Playing XI)

इंग्लैंड टीम

जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जॉस बटलर (कप्तान), मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड।

ऑस्ट्रेलिया टीम

डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, जॉश इंग्लिस, मार्कस स्टॉयनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया ड्रीम 11 (England Vs Australia Dream 11)

विकेटकीपर- जॉनी बेयरस्टो

बल्लेबाज- डेविड वॉर्नर, जो रूट, ट्रेविस हेड (कप्तान)

ऑलराउंडर- डेविड विली, कैमरून ग्रीन

गेंदबाज- आदिल राशिद, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क (उपकप्तान), क्रिस वोक्स, एडम जम्पा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *