
Shah Rukh Khan Birthday Party: 2 नवंबर को बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर शाहरुख ने अपने करीबी दोस्तों के लिए एक पार्टी भी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। बॉलीवुड (Bollywood) के हॉट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले दिनों कॉफी विद करण 8 में नजर आए थे। शो के इस एपिसोड ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। इस शो के कई शॉट्स के कारण कपल ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया था। वहीं, अब एक और वीडियो सामने आया है, जो कि शाहरुख की बर्थडे पार्टी का है। इस वीडियो के साथ ही उन्होंने एक बार सभी का दिल जीत लिया।
शाहरुख के साथ खूब नाचे रणवीर
बता दें कि 2 नवंबर को शाहरुख खान ने अपना 58वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर आम जनता से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने जन्मदिन की भर-भरकर बधाइयां दी। शाहरुख की बर्थडे पार्टी की कई फोटोज वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं, अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर सिंह, शाहरुख के लिए डीजे बन गए हैं। उन्होंने शाहरुख खान की पार्टी में अपनी मस्ती और सिंगिंग से माहौल को एनर्जेटिक बना दिया। इसके अलावा रणवीर ने दीपिका के लिए स्पेशल सॉन्ग भी गाया। रणवीर ने डीजे बनकर खूब धमाल मचाया।
दीपिका के लिए रणवीर ने गाया गाना
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों काफी एंजॉय कर रहे हैं। रणवीर, ‘चलेया’ और ‘लुंगी डांस’ गाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वे दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) की तरफ इशारा करते हुए ‘चलो जी जो हुआ जाने दो’ गाते नजर आते हैं। दीपिका, रणवीर के सामने डांस करते हुए पार्टी में एंजॉय करती दिख रही हैं। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने कॉफी विद करण 8 में पहली बार अपना वेडिंग वीडियो रिवील किया है। कपल की शादी पांच साल पहले हुई थी। इससे पहले दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हो चुकी थी। शो के दौरान दीपिका ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे रणवीर का मूड खराब हो गया और दीपिका ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।
