Bhool Bhulaiyaa 3: स्क्रिप्ट रेडी, अब शूटिंग की तैयारी… हॉरर-कॉमेडी कॉम्बो के साथ फिर पर्दे पर दिखेगी भूल भुलैया

मनोरंजन

Bhool Bhulaiyaa 3 भूल भुलैया 3 उत्तर भारत के किसी शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। अगले सप्ताह फिल्म की टीम रेकी (सही लोकेशन की तलाश) करने के लिए उत्तर और मध्य भारत के कुछ शहरों में जाएगी। इस फिल्म में कार्तिक एक बार फिर रूहान की भूमिका नजर आएंगे।निर्माता भूल भुलैया 2 में दोहरी भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री तब्बू को एक बार फिर से कास्ट करना चाहते हैं।

पिछले साल जब कई बड़ी बजट और सितारों की फिल्में टिकट खिड़की तक दर्शकों को खींचने में संघर्ष कर रही थी। उस समय कार्तिक आर्यन अभिनीत और अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म भूल भुलैया 2 ने करीब 185.9 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

स्क्रिप्ट का काम हुआ पूरा
उसके बाद अनीस और फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने घोषणा की थी कि वह कार्तिक आर्यन के साथ ही फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म भूल भुलैया 3 भी लाएंगे। अब अनीस भूल भुलैया 3 की पटकथा पूरी कर चुके हैं। इस फिल्म के जुड़े सूत्रों के अनुसार, अनीस ने पिछले महीने ही फिल्म की पटकथा पूरी की है। फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां भूल भुलैया 2 की कहानी खत्म हुई थी।

भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) उत्तर भारत के किसी शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। अगले सप्ताह फिल्म की टीम रेकी (सही लोकेशन की तलाश) करने के लिए उत्तर और मध्य भारत के कुछ शहरों में जाएगी। हालांकि, निर्देशक अनीस इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह दिसंबर में अमेरिका जा रहे हैं।

पहला शेड्यूल मुंबई में होगा शुरू
वह जनवरी में स्वदेश वापस लौटेंगे और शूटिंग के लिए चुनी गई जगहों पर अंतिम निर्णय लेंगे। निर्माता-निर्देशक की योजना अगले साल मार्च से इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देने की है। पहला शेड्यूल मुंबई से शुरू होगा। उसके बाद टीम शूटिंग के लिए उत्तर भारत जाएगी। इस फिल्म में कार्तिक एक बार फिर रूहान की भूमिका नजर आएंगे। वहीं निर्माता भूल भुलैया 2 में दोहरी भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री तब्बू को एक बार फिर से कास्ट करना चाहते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि तब्बू इस फिल्म के लिए कितनी दिलचस्पी दिखाती हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *