Election Results 2023 Live: रुझानों में भाजपा को 3 राज्य, कांग्रेस को तेलंगाना

राजनीति

चुनाव परिणाम 2023 लाइव अपडेट: छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना विधानसभा चुनावों में आज मतगणना हो रही है। अब तक के रुझानों में भाजपा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आगे चल रही है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त मिली हुई है।

 

राजस्थान में 200 सीटें हैं लेकिन वहां 199 सीटों पर चुनाव है। एक सीट पर प्रत्याशी का निधन चुनाव के दौरान हुआ था। उस सीट पर बाद में चुनाव होगा। छत्तीसगढ़ में 90 सीटों के लिए मतदान हुआ था। मध्य प्रदेश में 230 सीटों के वोटों की गिनती होगी। मिजोरम में भी इन्हीं चार राज्यों के साथ चुनाव हुए थे लेकिन वहां के वोटों की गिनती सोमवार 4 दिसंबर को होगी। इस खबर पर हमारे साथ ताजा अपडेट के लिए बने रहें।

रुझानों में मध्य प्रदेश, राजस्थान के साथ छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी को बहुमत। तेलंगाना में कांग्रेस बहुमत की ओर।
भाजपा ने कहा है कि देश में एक ही गारंटी चलती है मोदी की गारंटी।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से कांग्रेस नेता कमलनाथ पीछे चल रहे हैं।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा कांग्रेस से आगे चल रही है। राजस्थान में भाजपा 105 सीटों पर और कांग्रेस 80 सीटों पर आगे है। जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा 117 सीटों पर और कांग्रेस 90 सीटों पर आगे चल रही है।

तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी बीआरएस से काफी आगे हो चुकी है। यहां कांग्रेस 60 सीटों पर और बीआरएस 35 सीटों पर आगे चल रही है।
मध्य प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा 117 सीटों पर आगे चल रही है। यहां भाजपा सरकार बनाने के लिए जरुरी आंकड़े के करीब दिख रही है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी 47 सीटों पर आगे चल रही है लेकिन सीएम भूपेश बघेल अब भी पीछे चल रहे हैं।

राजस्थान में कांटे की टक्कर कांग्रेस और भाजपा में दिख रही है। कांग्रेस 99 सीटों पर और भाजपा 93 सीटों पर आगे चल रही है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को रुझानों में बहुमत मिलता दिख रहा है। मध्य प्रदेश में भाजपा को 103 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।

तेलंगाना में शुरुआती रूझानों में कांग्रेस 46 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीआरएस 24, भाजपा 2 और अन्य 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
मध्य प्रदेश की 150, छत्तीसगढ़ की 75, राजस्थान की 173, तेलंगाना की 78 सीटों के शुरुआती रुझान आ चुके हैं।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि हम बड़े आराम से जीतेंगे। भाजपा के बड़े नेताओं के पहुंचने पर उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वोट जनता देती है और उस पर भरोसा है।

मध्य प्रदेश के दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पीछे चल रहे रहैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के उज्जैन दक्षिण से मंत्री मोहन यादव पीछे चल रहे हैं। सांची से मंत्री प्रभुराम चौधरी पीछे चल रहे हैं।

मध्य प्रदेश में भाजपा अब कांग्रेस से आगे निकल गई है। शुरुआती रुझान में भाजपा यहां 72 और कांग्रेस 57 पर आगे चल रही है।
मतगणना में सबसे पहले पोस्टल वोटों की गिनती हुई है। अब ईवीएम से मतो की गिनती शुरु हो चुकी है।
राजस्थान की टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता सचिन पायलट आगे चल रहे हैं। इंदौर – 1 से भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय आगे चल रहे हैं।
राजस्थान के सरदारपुरा से अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। मध्य प्रदेश के बुधनी से शिवराज सिंह चौहान आगे चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पाटण से भूपेश बघेल पीछे चल रहे हैं।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत सभी बड़े ेनेता पहुंच गए हैं। यहां बैठ कर वरिष्ठ नेता चुनावी नतीजों पर नजर रखेंगे।

मध्य प्रदेश के चुनावों नतीजों पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सूरजेवाला ने कहा कि आज नया मध्य प्रदेश बनायेंगे।
मध्य प्रदेश चुनाव नतीजों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का दावा 130 से अधिक सीटें जीतेगी कांग्रेस, कहा कि शिवराज की विदाई तय है।
चुनावी नतीजों से पहले, राजस्थान के मंत्री और कांग्रेस नेता बीडी कल्ला ने रविवार सुबह कहा- “मैं कह सकता हूं कि मुझे बीकानेर के लोगों का जनादेश मिलेगा और विधानसभा में प्रवेश करूंगा…कांग्रेस राज्य में दोबारा सरकार बनाएगी।”

छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेता और पूर्व सीएम रमन सिंह ने वोटों की गिनती से पहले रविवार को कहा- “बीजेपी राज्य में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। राज्य में हमारी 42-55 सीटें होंगी।”

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने गिनती से पहले कहा- ”कांग्रेस मध्य प्रदेश में 135-175 सीटें जीतेगी।”
तेलंगाना चुनाव के फैसले के दिन हैदराबाद में कांग्रेस नेता मल्लू रवि ने कहा- “कांग्रेस राज्य में 75-95 सीटें जीतेगी। बीआरएस को 15-20 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी को 6-7 सीटें मिल सकती हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *