Rajasthan को मिल गया नया CM, नाम- भजन लाल शर्मा, करोड़पति हैं… लेकिन कर्ज भी 35 लाख!

देश राजनीति

भाजपा ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान में मुख्यमंत्री (Rajasthan CM) के नाम पर जारी सस्पेंस को खत्म कर दिया है. मंगलवार को हुई विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है. MP-CG की तरह से ही राजस्थान के नए सीएम भी करोड़पति हैं.

राजस्थान को नया मुख्यमंत्री (Rajasthan New CM) मिल गया है और विधायक दल की बैठक में मंगलवार को भजन लाल शर्मा के नाम पर मुहर लगाई गई. बीते नवंबर महीने में पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों (Election 2023) में से तीन राज्यों में प्रचंड जीत हासिल करने वाली भाजपा ने पहले ही मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में जारी सीएम कैंडिडेट का सस्पेंस खत्म कर दिया है. संपत्ति की बात करें तो राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भी करोड़पति हैं. इनके पास 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति है.

राजस्थान में भी नए चेहरे का ऐलान

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों में आलाकमान ने नए चेहरों को मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया और राजस्थान में भी यही देखने को मिला है. मध्यप्रदेश में मोहन यादव (MP CM Mohan Yadav) को सीएम चुना गया है, तो वहीं छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय (Chattisgarh CM Vishnu Dev Sai) को ये राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है. MP-CG की तरह ही राजस्थान में भी जिन नामों की CM की रेस में चर्चा हो रही थी, उनसे बिल्कुल अलग नाम भजन लाल के रूप में चुना गया है.

विधानसभा चुनाव 2023 में Bhajan Lal Sharma ने बीजेपी के टिकट पर Sanganer विधानसभा सीट से अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटों से करारी शिकस्त दी थी. भजन लाल शर्मा को कुल 1,45,162 वोट हासिल हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *