मोदी सरकार का एक और झूठ पकड़ा गया?, AIIMS Madurai की सच्चाई आई सामने!

देश राजनीति

Lok Sabha Election 2024: देश 2024 लोकसभा चुनाव के मुहाने पर खड़ा है जिसमे हर राजनीतिक दल जनता के सामने चुनावी वादे कर रहा है. हालाँकि, केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी के एक पुराना वादे कि पोल खुल गई है। मोदी सरकार का एक और झूठ देश के सामने आ गया है। दरअसल 2022 तक देश को दर्जनों एम्स देने का वयादा करने वाली मोदी सरकार का तमिलनाडु के मदुरै एम्स पर झूठ पकड़ा गया है। लल्लनटॉप के रिपोर्टर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो मदुरै एम्स का सच दिखा रही है।

दरअसल चुनाव के सफर में निकले लल्लनटॉप के रिपोर्टर रामनाथ पुरम पहुंचे जहाँ मदुरै एम्स बनाया जा रहा है वैसे तो भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 2022 को एक भाषण के दौरान बताया था कि मदुरै एम्स का लगभग 95 फीसदी काम हो चूका है लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि रामनाथ पुरम में केवल चार दीवारें खड़ी हैं और काम के नाम पर कुछ भी नहीं है।

2015 – 2016 के बजट में मोदी सरकार ने तमिलनाडु के मदुरै एम्स का सबसे पहले जिक्र किया था जिसके बाद से मदुरै एम्स पर राजनीति काफी तेज़ हो गयी थी। सितंबर 2019 को प्रधानमंत्री मोदी ने खुद मदुरै एम्स का शिलान्याश किया था। लगभग 8 साल हो गए हैं मदुरै एम्स पर मोदी सरकार को राजनीति करते हुए लेकिन काम के नाम पर केवल चार दीवारें खड़ी हुई हैं।

मदुरै एम्स पर जेपी नड्डा के भाषण के बाद सीपीआई के संसद एस वेंकटेशन और कांग्रेस के नेता मणिकम टैगोर ने मदुरै एम्स जाकर देश को दिखाया कि यहाँ केवल खुला मैदान है और कुछ भी नहीं है।
वीडियो वायरल होने के बाद से विपक्ष ने फिर से मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है जिसपर कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनते लिखती हैं कि “मदुरै AIIMS लापता है

2022 में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- मदुरै AIIMS का काम 95% पूरा हो गया.
इसके बाद कांग्रेस ने इस जुमले की हवा निकाल दी.
अब इस जुमले को करीब 2 साल होने आए हैं. 95% पूरा हो चुका AIIMS लापता है.
आपको मिले तो तुरंत सूचित करें”

https://x.com/SupriyaShrinate/status/1779489481273303460

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आई पी सिंह लिखते हैं कि “देशवासियों से अपील है कि भाजपाइयों का एक एक झूठ सार्वजनिक करें।
#झूठ मदुरै तमिलनाडु में एम्स का काम 90% पूरा हो गया था?. ये बात 2022 में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था। अब आप 90% पूरा हो चुके एम्स का दीदार कर लीजिये…सिंह ने इसके अपने इस पोस्ट में लल्लनटॉप की वीडियो भी शेयर की है। उन्होंने आगे लिखा, गोरखपुर एम्स में आज भी कोई सुविधा नहीं काजल निषाद जी को लखनऊ लाना पड़ा।

https://x.com/IPSinghSp/status/1779487001231995138

दरअसल, यह पहला वादा नहीं है जो मोदी सरकार पूरा नहीं कर पाई है। विपक्ष के आरोपों के मुताबिक़, 2022 तक किसानों की आय दुगनी करना , 2 करोड़ हर साल रोजगार देने का वादा जैसे कई झूठ हैं जो मोदी सरकार के पकडे गए हैं। अब देखना होगा कि 2024 लोक सभा चुनाव में जनता इन मुद्दों को कैसे देखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *