Dunki Vs Salaar: एडवांस बुकिंग में ‘डंकी’ से आगे निकली ‘सालार’, आंकड़े देख हक्का बक्का रह गए फैंस

मनोरंजन

Dunki vs Salaar Advance Booking: शाहरुख खान की ‘डंकी’ और प्रभास की ‘सालार’ की नई एडवांस बुकिंग रिपोर्ट सामने आ गई है। प्रभास की फिल्म शाहरुख खान की ‘डंकी’ पर भारी पड़ती नजर आ रही है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और विक्की कौशल की लीड रोल वाली फिल्म ‘डंकी’ कल यानी 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को ट्रेलर को देखने के बाद फैंस को ‘डंकी’ की रिलीज का इंतजार है। शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ रिलीज से पहले अपनी कमाई को लेकर काफी चर्चा में है। ‘डंकी’ ने एडवांस बुकिंग में धमाल मचा दिया है। लेकिन एडवांस बकिंग में शाहरुख खान की ‘डंकी’ को साउथ के जाने माने एक्टर प्रभास की फिल्म ‘सालार’ जोरदार टक्कर दे रही है। आपको बता दें कि ‘सालार’ 22 दिसंबर को यानी ‘डंकी’ की रिलीज के अलगे दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। प्रभास की ‘सालार’ शाहरुख खान की ‘डंकी’ पर भारी पड़ती हुई नजर आ रही हैं।

 

‘डंकी’ से आगे निकली ‘सालार’
शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ कल यानी 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख खान ‘डंकी’ की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट सामने आई है। सैकनिल्क के अनुसार शाहरुख खान और तापसी पन्नू की फिल्म ‘डंकी’ के अभी तक 360508 टिकट सेल हो चुके हैं। इस से फिल्म ने 10.26 करोड़ रुपये कमाए है। तो वहीं अगर बात करें प्रभास की फिल्म ‘सालार’ की तो, इस फिल्म के एडवांस बुकिंग 577406 बिक चुके हैं। इस से प्रभास की फिल्म ने 12.67 करोड़ रुपये कमाए है। लेकिन आपको बता दें कमाई के आंकड़े अधिकारिक नहीं हैं। अभी तक मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर आंकड़े शेयर नहीं किए है।

‘डंकी’ और ‘सालार’ की कहानी
21 दिसंबर को रिलीज हो रही शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ में आपको कॉमेडी के साथ-साथ एक्शन और कई सारे इमोशनल सीन्स देखने को मिलने वाले हैं। इस फिल्म में 4 दोस्तों कहानी दिखाई गई है। तो वहीं प्रभास की फिल्म ‘सालार’ में आपको दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म ट्रेलर में इसकी झलक देखने को मिली थी। प्रभास की ‘सालार’ और शाहरुख खान की ‘डंकी’ को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *