‘प्राण प्रतिष्ठा के दौरान माहौल खराब न हो’, पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में दिए सख्त निर्देश

देश

राम लला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को होना है. इस दिन के लिए अयोध्या में तैयारी जोर शोर से हो रही है. इस बीच उत्साह में मर्यादाओं का उलंघन न हो, इसी को मद्देनजर रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को सख्त निर्देश दिया है.

पिछली शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियों को सख्त निर्देश दिया है. पीएम ने बैठक में कहा कि प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सचेत रहें. पीएम ने साफ शब्दों में कहा कि इसको लेकर आस्था दिखाएं, न कि आक्रमकता.

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने बयानबाजी से बचने और मर्यादा का ख्याल रखने का निर्देश दिया है. पीएम ने कहा कि सभी अपने अपने संसदीय क्षेत्र में इस बात का ख्याल रखें कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो, माहौल खराब ना हो.

‘अपने क्षेत्र के लोगों को दर्शन कराएं’

पीएम ने यहां तक कहा कि अपने अपने क्षेत्र के लोगों को 22 जनवरी के बाद राम लला के दर्शन करवाने लाएं और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को राम लला का आशीर्वाद दिलवाएं. प्रधानमंत्री मोदी के इस सख्त निर्देश के बाद से जाहिर सी बात है भारतीय जनता पार्टी के नेता बचकर अब बोलेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *