Evilsh Yadav को 6 दिन सलाखों के पीछे रहने के बाद जमानत!

देश मनोरंजन

विवादित यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को जमानत मिल गई है. 5 दिन बक्सर जेल में काटने के बाद अब वो घर लौटेंगे. 17 मार्च रविवार, को एल्विश को गिरफ़्तार किया गया था. उन पर सांपों के ज़हर (snake venom) की तस्करी के आरोप लगे थे.
किस बिनाह पर मिली ज़मानत?

एल्विश पिछले साल, 3 नवंबर को नोएडा के सेक्टर-49 पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई थी. इसमें छह लोगों को नामज़द किया गया था. कथित तौर पर एल्विश ने रेव पार्टियों में सांप और उनके ज़हर की सप्लाई की थी. उनपर ड्रग्स फ़ाइनेंस करने का भी इल्ज़ाम लगा. नोएडा पुलिस ने 17 मार्च को उन्हें गिरफ़्तार किया, फिर सूरजपुर विशेष अदालत में पेश किया. उन पर नारकोटिक ड्रग्स ऐंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस ऐक्ट, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था. आदेशानुसार उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. ऐसी मीडिया रपटें भी आईं कि पुलिस पूछताछ में एल्विश ने क़ुबूल कर लिया कि वो सांपों के ज़हर सप्लाई करते थे.

20 मार्च क नोएडा पुलिस ने संदिग्ध ड्रग्स मामले की जांच में यादव के दो सहयोगियों को गिरफ़्तार किया था. हालांकि, एल्विश यादव ने आरोपों से इनकार किया है. विशेष रूप से भाजपा नेता मेनका गांधी ने अतीत में यूट्यूबर पर अवैध रूप से सांप का ज़हर बेचने में शामिल होने का आरोप लगाया था और गिरफ़्तारी की मांग की थी.
यादव को पिछले साल नवंबर में कोटा में राजस्थान पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ देर के लिए रोका था, जब वह अपने दोस्तों के साथ यात्रा कर रहे थे।

हालांकि, एल्विश के वकील प्रशांत राठी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एल्विश को इस केस में झूठा फंसाया गया है. उन्होंने कोर्ट में भी यही दलील दी. उनके पास से नार्कोटिक्स ड्रग्स साइकेडेलिक सब्सटांस ऐक्ट (NDPS) ऐक्ट का कोई पदार्थ बरामद नहीं हुआ था.
उनकी ज़मानत पर NDPS की लोअर कोर्ट में सुनवाई हुई थी. अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जयहिंद कुमार सिंह की अदालत से एल्विश को 50-50 हज़ार के बेल बॉन्ड पर ज़मानत दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *