“ बता तू कैसे पैदा हुआ”…जनसंख्या वाले बयान पर Nirahua से भिड़ गये Owaisi!

देश राजनीति

Loksabha Election 2024 :देश में लोकसभा चुनाव 2024 की तान खिंच चुकी है, हर सियासी दल जनता को लुभाने के तमाम वादे कर रहा है. ऐसे में आजमगढ़ से भाजपा के सांसद और प्रत्यासी व भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरुआ का एक ब्यान बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. अपने इस बयान में निरहुआ देश में बढ़ती बेरोजगारी की वजह बच्चे पैदा करने को बता रहे हैं, और मोदी- योगी के नाम का उदाहरण देते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस बयान पर जमकर सियासत भी हो रही है.

इसी को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी AIMIM के चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी निरहुआ पर चुटकी ली है. ओवैसी ने अपने एक भाषण में कहा कि, “मेरे दिमाग में एक बात आ रही है कि भाजपा के सांसद से पूछा जाए की तु कैसे पैदा हो गया बता ना”। ओवैसी जनता को सम्बोधित करते हुए बोले कि, वह भाजपा सांसद निरुआ का बिना नाम लिए कहते है कि, “मोदी और योगी ने बच्चे पैदा नहीं किये लेकिन हमने तो किये हैं तो हम क्या करें, एक माँ 9 महीनें तकलीफ उठा कर बच्चा पैदा करती है, और मेरे दिमाग में एक बात आ रही है कि सांसद साहब कैसे पैदा हुए हैं।

 

दरअसल, भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद निरुआ आजमगढ़ में चुनाव प्रचार कर रहे थे, तो उनसे एक रिपोर्टर ने सवाल किया कि, देश में इतनी बेरोज़गारी है इसपर आप क्या कहना चाहते हैं. तो सांसद साहब बोलते हैं कि ” मोदी और योगी जी ने तो देश में बेरोज़गारी रोकने के लिए बच्चे पैदा ही नहीं किये हैं, तो देश में जो बच्चे पैदा कर रहें हैं वही लोग देश में बेरोज़गारी को बढ़ा रहे हैं और सरकार रुकने के लिए बोल रही है तो मान भी नहीं रहा है”

अब जब निरहुआ का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, और लोग भाजपा सांसद के जमकर मजे लेने लगे उनकी फ़ज़ीहत करने लगे, तो निरहुआ समेत पूरी BJP इस वायरल बयान को फेक यानी AI से बनाया हुआ वीडियो बताने लगे। हालाँकि, जिस रिपोर्टर ने ये इंटरव्यू किया उसने BJP के तमाम दावो की पोल खोल दी और, निरहुआ के इंटरव्यू की पूरी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।

अब देखिए, जैसे जैसे चुनाव आगे बढ़ता जायेगा वैसे नेताओं की जबान और हलकी होती जाएगी, खासकर सत्ताधारी पार्टी के नेता तो अपनी बदजुबानी के लिए हमेशा चर्चा में रहते ही हैं, फिर चाहें ताज़ा ताज़ा निरुआ हो, तेलंगाना से बीजपी विधयक टी राजा हों या फिर अनुराग ठाकुर ऐसे तमाम लोग बीजेपी में भरे पड़े हैं, शायद देश के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा के नेता बदजुबानी का ही सहारा लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *