मस्जिद को मिले सवा दो लाख रुपए …… अंडा बना जरिया

दुनिया वायरल

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है, जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir ) में एक अंडा करीब सवा दो लाख में बिका है। आप भी इस अंडे की कहानी जान कर सोच में पड़ जायेंगे। मस्जिद बनाने के लिए दान में मिले इस अंडे से खूब पैसे जुटाए गए। अब लोग यह सोचकर दंग हैं कि आखिर एक अंडा सवा दो लाख में कैसे बिक सकता है।

दरअसल पूरी खबर श्रीनगर से 55 किमी दूर बारामूला जिले के सोपोर का है। यहां के मालपोर गांव में स्थानीय मस्जिद कमेटी ने मस्जिद निर्माण के लिए चंदा एकत्रित करा था, जब कमेटी के लोग एक बुजुर्ग़ महिला के पास चंदा मांगने पहुंचे तो उसके पास चंदे में देने के लिए ना तो पैसे थे और न कोई चीज़, जो मस्जिद के काम आ सके।

तभी महिला  के  दिमाग में आया कि उसकी मुर्गी ने ताज़ा अंडा दिया है, तो उसने वही अंडा दान में दे दिया। ऐसे ही कई लोगों ने मस्जिद बनाने के लिए कई सामान दान किए थे। सबको नीलाम कर पैसे एकत्रित किए गए। वहीं जब अंडे की बारी आई तो इसकी बोली लगती गई और लोग इसे खरीदने के बाद फिर दान करते गए।

बताया जा रहा है कि पहली बार इस अंडे की बोली दस रुपए की लगी थी और बाद में एक व्यक्ति ने सत्तर हज़ार रुपए में ख़रीदा। मस्जिद बनाने में मदद करने के लिए लोगों ने इस अंडे को खरीदना शुरू कर दिया और फिर वापस मस्जिद कमेटी को दान करने लगे। इस तरह इस अंडे से कमेटी को दो लाख छब्बीस हजार रुपये मिले।

अब इस अंडे की चर्चा बहुत हो रही है दानिश अहमद नाम के व्यापारी ने इस अंडे को 70 हजार में खरीदा अब तक इस अंडे से मस्जिद कमेटी को 2,26,350 रुपये मिले। अब यह अंडा चर्चा का विषय बन गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *