Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव 2024 में दो चरण के मतदान हो गए हैं और दो चरण के बाद ही गोदी मीडिया के बोल बदले- बदले दिख रहे हैं. दरअसल आज तक की पत्रकार श्वेता सिंह की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह भाजपा के द्वारा कांग्रेस घोषणा पत्र पर फैलाये झूठ का सवाल कर रही हैं.
लोकसभा चुनाव के शुरुआती प्रचार से ही प्रधानमंत्री मोदी, ग्रह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झूठ फैला रहे हैं. पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान की एक जनसभा में मंगलसूत्र का झूठ बोला कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह महिलाओं का मंगलसूत्र व सोना कब्जा कर लेगी.
दूसरा झूठ भी प्रधानमंत्री मोदी ने यह फैलाया कि, अगर कांग्रेस की सरकार बनेगी तो वह देश की संपति मुसलमानों में बाट देंगे.
तीसरा झूठ भाजपा के बड़े नेताओं की ओर से यह बोला गया कि, कांग्रेस देश में शरिया कानून लागू कर देगी .
चौथा झूठ विरासत कानून पर प्रधानमंत्री मोदी ने बोला कि, जिसके पास दो घर होगें उनका एक घर कांग्रेस ले लेगी.
पांचवा झूठ की जिसके पास दो कार होंगी एक कांग्रेस ले लेगी.इन्ही सब झूठों का पर्दा फाश करते हुए आज तक की पत्रकार श्वेता सिंह की एक वीडियो वायरल हो रही है.जिसे कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए
लिखा है कि “कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर मोदी ने सब झूठ बोला है. Aaj Tak ने मोदी का झूठ पकड़ लिया. ये वीडियो देखें और सबको दिखाएं”
