महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, “कांग्रेस मुसलमानों के वोट चाहती है, उम्मीदवार नहीं”

देश राजनीति

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 चल रहा है ऐसे में  महाराष्ट्र कांग्रेस(congress) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान(Aarif Nasim Khan) ने पार्टी की कैंपेन कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लकार्जुन खड़गे(mallikarjun kharge)को चिट्‌ठी लिखकर इसकी जानकारी दी।

पूर्व राज्य मंत्री ने लिखा, “महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों में से एमवीए ने एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है.” उन्होंने कहा कि पूरे महाराष्ट्र के कई मुस्लिम संगठन, नेता और पार्टी कार्यकर्ता उम्मीद जता रहे थे कि, कांग्रेस अल्पसंख्यक समुदाय से कम से कम एक उम्मीदवार को जरूर नामांकित करेगी, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ.”ये सभी पार्टी नेता और कार्यकर्ता अब उनसे पूछ रहे हैं- कांग्रेस को मुस्लिम वोट चाहिए, उम्मीदवार क्यों नहीं, इन सभी वजहों से मैं मुसलमानों का सामना नहीं कर पाऊंगा और मेरे पास कोई जवाब नहीं है.” उन्होंने कहा कि इसी वजह से वह महाराष्ट्र कांग्रेस अभियान समिति से भी इस्तीफा दे रहे हैं.

आरिफ ‘नसीम’ खान ने पत्रकारों   से बात करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि “कांग्रेस समावेशिता की अपनी लंबे समय से चली आ रही विचारधारा से भटक गई है. सीनियर कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके पास अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठनों और इन सामाजिक समूहों के पार्टी कार्यकर्ताओं के फोन आए,

जिसमें पूछा गया कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में चुनाव के लिए टिकट देते समय उन्हें नजरअंदाज क्यों किया. नाराज आरिफ का कहना है कि वह इस सवाल का सामना नहीं कर सकते कि अल्पसंख्यक समूहों के साथ अन्याय क्यों किया गया है. पार्टी अपनी समावेशी विचारधारा और सभी समुदायों को प्रतिनिधित्व देने से भटक गई है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *