IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम को दस विकेटों से हरा दिया. LSG के दिये 166 रन के टारगेट को 10 ओवर के अंदर ही हैदराबाद ने चेंज कर लिए. और एलएसजी ये मैच बहुत बुरी तरह से हार गई। ये बात लखनऊ सुपर जाइंट्स के मालिक संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) को बेहद बुरी लगी और वो टीम के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) पर बुरी तरह भड़क गए. वो राहुल से झगड़ा करते और बदतमीजी से बात करते नजर आए.
इस पूरे सीन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें मैच ख़त्म होने के बाद गोयनका काफी देर तक डगआउट के पास राहुल से गुस्से में बातचीत करते हुए दिखाई दिए. जबकि राहुल शालीनता के साथ उनकी गुस्से को झेल रहे थे. वायरल वीडियो को देख फैंस आग-बबूला हो रहे हैं और कुछ यूजर्स तो यहां तक कह रहे हैं कि केएल राहुल को LSG तुरंत छोड़ देनी चाहिए.
हालांकि, इस बातचीत पर कमेंट्री बॉक्स से भी सवाल उठाए जा रहे थे. कमेंटेटर का मानना था कि इस तरह की बातचीत कैमरे के सामने न होकर बंद कमरे में होना चाहिए. अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद क्रिकेट प्रशंसक गोयनका को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं. यहां तक कि, लखनऊ टीम के फैंन्स भी टीम के मालिक की अभद्र हरकत पर गुस्सा हैं, और वो तमाम लोग केएल राहुल की स्पोर्ट में आ गए हैं. कह रहे हैं कि, आप टीम के मालिक है तो इसका मतलब ये नहीं की आप एक बड़े खिलाड़ी से ऐसे बात कर सकते है।
इस वायरल वीडियो पर आप लोग क्या सोचते हैं. अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें.
