यूनिवर्सिटी ज्ञान का केंद्र होती हैं हमने यही पढ़ा है, लेकिन नए भारत में अब यूनिवर्सिटी, व्हाट्सएप्प यूनिवर्सिटी(whatsapp University) बन गई हैं. सोशल मीडिया पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी(Galgotia University) के छात्रों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वह कांग्रेस(Congress) दफ़्तर के आगे प्रदर्शन कर रहें हैं.
हुआ यूँ कि, गलगोटिया यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र कांग्रेस के खिलाफ विरासत कर(Inheritance tax) पर प्रदर्शन कर रहें थे. आज तक के रिपोर्टर आशुतोष मिश्रा ने प्रदर्शन कर रहें छात्रों से सवाल किये कि, वह किस मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध कर रहें हैं, जिसका कोई भी छात्र जवाब नहीं दे पाया.
छात्रों के हाथ में विरासत कर, अर्बन नक्सल और प्रधानमंत्री मोदी के मंगलसूत्र पर दिए भाषण के प्ले कार्ड थे, लेकिन छात्रों को प्ले कार्ड पर लिखें किसी भी नारे का कोई जवाब नहीं था.
छात्र करने आए थे कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, लेकिन उन्ही छात्रों में से कुछ छात्र बोल गए कि हम बीजेपी का समर्थन करने आए हैं. आलम यह था कि, बहुत से छात्र ठीक से प्ले कार्ड पर हिंदी में लिखें नारे भी नहीं पढ़ पा रहें थे.
वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेसी नेता श्रीनिवास बीवी लिखते हैं कि ” भारत की प्रथम व्हाट्सएप्प यूनिवर्सिटी के दर्शन कर लीजिए”
प्रदर्शन में गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर हुए खुलासे के बाद गलगोटिया ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर दिया है.अब सवाल यहाँ ये है कि, क्या यह छात्र किसी भाजपा नेता के कहने पर आए थे, या फिर गलगोटिया यूनिवर्सिटी प्रशासन के कहने पर आए थे.हालांकि गलगोटिया यूनिवर्सिटी की ओर से अभी कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अब यह देखना होगा कि आगे गलगोटिया प्रशासन क्या कहता है.
