जम्मू-कश्मीर(Jammu and Kashmir) में विधानसभा चुनाव(Assembly elections) का एलान होते ही उथल पुथल शुरू हो गयी है। इसी बीच अपनी पार्टी को तगड़ा झटका देकर BJP में शामिल हो गये है।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री, विधायक ज़ुल्फ़िकार चौधरी(Zulfiqar Chaudhary) ने आज (18 अगस्त) अपने समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया। ज़ुल्फ़िकार अली, जो जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) के उपाध्यक्ष थे, पहले पीडीपी के कोटे से बीजेपी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। ज़ुल्फ़िकार अली ने 2015 से 2018 तक महबूबा मुफ़्ती(Mehbooba Mufti) के रहनुमाई वाली पीडीपी-बीजेपी गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम किया था। जून 2018 में बीजेपी के गठबंधन से बाहर हो जाने के बाद सरकार गिर गई थी।
जम्मू-कश्मीर में अब तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। जानकारों का कहना है कि चुनाव से पहले ज़ुल्फ़िकार अली के बीजेपी में शामिल होने से पार्टी को बड़ा फायदा हो सकता है, जो केंद्र शासित प्रदेश में अपनी सरकार बनाना चाहती है। वहीं, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ताज मोहिउद्दीन ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है।
निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण का 25 सितंबर और तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा, जबकि मतगणना 4 अक्टूबर को होगी। जम्मू-कश्मीर में कुल 20 ज़िले हैं और इनमें 90 विधानसभा सीटें हैं।
