Jammu and Kashmir Elections: BJP ने मुस्लिम उम्मीदवारों पर खेला बड़ा दांव, लाल चौक समेत इन सीटों पर उतारे उम्मीदवार

देश

Jammu Kashmir Assembly Elections के लिए BJP ने 51 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. पार्टी ने कई मुस्लिम नेताओं (Muslim leaders) को टिकट दिया है. लाल चौक( Lal Chowk) से लेकर ख़ानसाहिब (Khansahib)तक… पार्टी मुस्लिम उम्मीदवारों के दम पर कश्मीर फतह की तैयारी कर रही है.बीजेपी की लिस्ट में मुस्लिम उम्मीदवारों की भरमार है. लाल चौक से लेकर चरार-ए-शरीफ़ तक पर पार्टी ने मुस्लिम चेहरों पर दांव लगाया है।

जम्मू कश्मीर(Jammu Kashmir) की 90 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) 51 उम्मीदवारों की ऐलान कर चुकी है. केंद्र शासित प्रदेश में 10 साल बाद हो रहे चुनाव में बीजेपी ने पूरा दम लगा दिया है.मुस्लिम चेहरों के दम पर कश्मीर चुनाव जीतने की तैयारी में लग गयी है। आपको बता दें कि, जम्मू कश्मीर में सत्ता हासिल करने के लिए बीजेपी को 90 में से 46 सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी. बीजेपी का पूरा फोकस जम्मू क्षेत्र की 43 में से 35 से 37 सीटें जीतने पर है. 2014 के चुनाव में बीजेपी ने जम्मू क्षेत्र में सभी दलों का सफाया कर दिया था. उस चुनाव में बीजेपी पीडीपी(PDP) के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी. इस बार बीजेपी जम्मू क्षेत्र की 43 सीटों पर फोकस कर रही है. जम्मू-कश्मीर में बीजेपी अपने दम पर चुनाव लड़ रही है. उसका मुकाबला पीडीपी(PDP) के साथ साथ एनसी(NC) और कांग्रेस के गठबंधन के साथ है।

बीजेपी ने पंपोर विधानसभा सीट पर इंजीनियर सैयद शौक़त गयूर अंद्राबी को टिकट दिया है. वहीं, राजपोरा से अर्शीद भट्ट, शोपियां से जावेद अहमद कादरी, अनंतनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी और अनंतनाग से अधिवक्ता सैयद वजाहत को टिकट दिया है. श्रीगुफवाड़ा बिजबेहरा से सोफी यूसुफ, इन्दरवल से तारिक कीन और बनिहाल से सलीम भट्ट को टिकट मिला है. पार्टी ने लाल चौक से इंजीनियर ऐजाजा हुसैन, ईदगाह से आरिफ रजा, खानसाहिब से अली मोहम्मद मीर, चरार-ए-शरीफ से ताहिद हुसैन को उतारा है। 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 31 मु्सलमानों को टिकट दिया था. इसमें से ज़्यादातर को कश्मीर इलाके से लड़ाया गया था. सिर्फ़ अब्दुल गनी को ही जीत मिल पाई थी। जम्मू कश्मीर में बीजेपी ने सोची समझी रणनीति के मुताबिक मुस्लिम चेहरों पर दांव खेला है. कश्मीर रीजन में मुस्लिम वोटों के आव भाव को देखते हुए बीजेपी ने मुस्लिम कैंडिडेट को तरजीह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *