RRR Release Date: राजामौली की फिल्म ‘RRR’ की रिलीज़ डेट का ऐलान, 25 मार्च को बड़े पर्दे पर देगी दस्तक

मनोरंजन

RRR Release Date Announced: कोरोना के तीसरी लहर की वजह से एक बार फिर से कई सारे शहरों में लॉकडाउन जैसी स्थिती आ गई है तो कहीं पर फिर से सिनेमाघरों को बंद करना पड़ा है. ऐसे में एक बार फिर से साउथ से लकेर बॉलीवुड तक के कई सार निर्माता, निर्देशकों ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट टाल दी है.
इस लिस्ट में साउथ की बड़ी बहुप्रतीक्षित फ़िल्म आरआरआर (RRR) भी शामिल है. इस फिल्म को लेकर ऐसी खबर सामनें आ रही है जिससे निर्देशक एसएस राजामौली, रामचरण और जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) के फैंस खुशी से झूम उठेंगे. दरअसल अब ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज होने वाली है और इसके लिए बेहद खास तरीक से प्लानिंग की गई है.

बाहुबली (Bahubali) के डायरेक्टर एसएस राजामौली की मोस्टअवेटेड फिल्म RRR की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है. इस बात की जानकारी खुद अजय देवगन ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए दी है. इस पोस्टर में लिखा है कि RRR 25 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

पिछले हफ्ते ऐसी ख़बर थी कि निर्माता फिल्म के लिए दो तारीखों 18 मार्च या 28 अप्रैल पर विचार कर रहे हैं लेकिन इन दोनों दिन पहले से हिन्दी फिल्में बुक हैं। 18 मार्च को अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे‘ आएगी. ऐसे में अगर ‘आआरआर‘ भी रिलीज होती तो इस फ़िल्म के बिजनेस पर असर पड़ सकता था. वहीं, RRR पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी.

बता दें कि अजय देवगन और आलिया भट्ट इस फिल्म से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहें हैं. फिल्म में आलिया भट्ट राम चरण के अपोजिट नजर आएंगी. वहीं ओलिविया मॉरिस जूनियर एनटीआर के साथ दिखेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *