Assembly Elections 2022: कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए चुनाव आयोग (Election Commission) ने चुनाव प्रचार पर जो बैन लगाए था, उसे और आगे बढ़ा दिया है. रविवार को आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि, विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए किए जाने वाले रोड शो (Road Show), पद यात्राओं, साइकिल एवं वाहन रैलियों (Rallies) पर लगाए गए प्रतिबंध आगे भी जारी रहेंगे. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने राजनीतिक सभाओं संबंधी नियमों में ढील दी है.
आयोग ने एक बयान में कहा,” खुले में सभाओं, बंद भवनों में सभाओं तथा रैलियों के संबंध में प्रतिबंधों में और ढील दी गई है, लेकिन बंद सभागारों की 50 प्रतिशत क्षमता और खुले मैदान की 30 प्रतिशत क्षमता के बराबर लोग ही इनमें शामिल हो सकेंगे.”
वहीं घर-घर जाकर प्रचार करने के लिए अधिकतम 20 लोगों की सीमा पहले की तरह ही लागू रहेगी. रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक प्रचार करने पर बैन लागू रहेगा. आपको बता दें कि देश में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं
पांच राज्यों में होने है चुनाव
गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से सात चरणों में होंगे। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। चुनाव आयोग ने 10 फरवरी सुबह 7 बजे से 7 मार्च शाम 6:30 बजे तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल पर रोक लगा दी है.
