इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स ने शुक्रवार 22 जुलाई को महिला अधिकारिता शिखर सम्मेलन 2022 का आयोजन किया. ये प्रोग्राम दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित किया गया था. इस प्रोग्राम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को बतौर चीफ गेस्ट बुलाया गया था. इसके अलावा कोलंबिया की राजदूत एच.ई. मारियाना पाचेको, इंडोनेशियाई महामहिम N.H. कृष्णमूर्ति, थाईलैंड की राजदूत महामहिम सुश्री पट्टारत होंगटोंग समेत कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. वहीं ग्रामीण विकास ट्रस्ट की राष्ट्रीय प्रोग्राम प्रमुख तृप्ति खन्ना भी इस सम्मेलन में शामिल होने पहुचीं.
इस प्रोग्राम का मकसद महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए काम कर रहीं सम्मानित हस्तियों को अवार्ड वितरित करना था. इस मौके पर मिनिस्ट्री ऑफ केमिकल एंड फर्टिलाइजर की संस्था ग्रामीण विकास ट्रस्ट की राष्ट्रीय प्रोग्राम प्रमुख तृप्ति खन्ना को भी अवार्ड से नवाज़ा गया. तृप्ति खन्ना को बतौर पैनलिस्ट ये अवार्ड दिया गया.
सम्मान पाने के बाद तृप्ति खन्ना ने बताया कि, कैसे प्रगतिशील अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भूमिका पर ट्रस्ट ने काम किया गया है, और महिलाओ को सशक्त बनाया है. तृप्ति खन्ना ने आगे बताया है कि, पिछले कुछ दशकों में कामकाजी पेशेवर महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, समर्पण और उत्साह के साथ कड़ी मेहनत से काम किया है. वे भारत के आर्थिक विकास और समृद्धि में बड़े पैमाने पर योगदान करती हैं.
खन्ना कहती है कि, किसी राष्ट्र की प्रगति का सबसे अच्छा उपाय यह है कि वह अपनी महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करता है. हमारा संगठन महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्र में उनकी महत्वाकांक्षा को प्राप्त करने में सहायता करता है. ग्रामीण विकास ट्रस्ट महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद करता है और उन्हें ‘राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन’ जैसे सही अवसर के साथ मार्गदर्शन करके स्वतंत्र रूप से काम करने में मदद करता है. वो आगे बोलीं कि, हमारी संस्था जमीनी स्तर पर औरतों को कई अवसर प्रदान कर रही है. और ‘स्वच्छ भारत मिशन’ और ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ जैसी सरकारी पहलों ने महिला कर्मचारियों को पर्यवेक्षी नौकरी के अवसर प्रदान किए हैं.
