Tejas has become a disaster film which cannot be saved.

“Tejas” बन गयी है एक ऐसी डिज़ास्टर फिल्म जिसे बचाया नहीं जा सकता

देश मनोरंजन

राममंदिर से लेकर रामलीला में तीर चलाने तक हर तिकड़म लगाने के बाद भी बॉलीवुड की कथित क्वीन कंगना फेल हो गयीं. बीजेपी की चहेती कंगना की नयी नवेली फ़िल्म तेजस के प्रचार में भाजपा के ट्रोल ने ज़ोर तो बहुत लगाया लेकिन टिकट खरीदने वाला कोई नहीं मिला, न टिकट बिका न बीजेपी ने भरपूर साथ दिया न बीजेपी की किसी सरकार ने राष्ट्रवादी कंगन की राष्ट्रवादी फिल्म को टैक्स फ्री किया न प्रधानमंत्री ने तेजस की तारीफ की न कंगना के लिए गोदी मीडिया ने स्पेशल शो किए.हालत यह हो गयी कि कंगन ने एक रिकॉर्ड बना दिया डिज़ास्टर फिल्म होने का.तेजस एक ऐसी डिज़ास्टर फिल्म बन गयी जिसे बचाया नहीं जा सकता,बिहार के थिएटर मालिकों का कहना है कि, 2023 में ये पहला मौका है, जब उन्हें अपने सिनेमाघर का मॉर्निंग शो कैंसिल करने पड़े हों. क्योंकि ‘तेजस’ का एक भी टिकट नहीं बिक रहा…तेजस को रिलीज हुए अब चार दिन हो चुके हैं और नौबत ये आ गई है कि कलेक्शन करोड़ से गिरकर लाख में पहुंच गया है. वीक एंड पर भी फिल्म की रफ्तार धीमी रही। इस फिल्म ने संडे को सिंगल डे पर टोटल 1.3 करोड़ की कमाई की। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘तेजस’ की टोटल कमाई अब 3.85 करोड़ तक पहुंची है.
अंधभक्तो की चहेती कंगना रणौत की फ़िल्म तेजस के 0 टिकट बिकने पर देश के कई थियेटरों में फ़िल्म के शो रद्द हो गए… हालाँकि, विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म ’12वीं फेल तेजस से अच्छा बिजनेस कर रही है, कंगना ने अपनी फ़िल्म का नाम तेजस की बजाय पांचवीं फेल रखा होता तो कुछ तो कमा ही लेती.

वैसे कंगना का ट्रैक रिकॉर्ड तो यही कहता है कि वो फ्लॉप एक्टर है, उनकी पिछली फ़िल्म धाकड़ (2022) – फ्लॉप, पंगा (2020) – फ्लॉप,सिमरन (2017) – फ्लॉप,थलाइवी (2021) – फ्लॉप,जजमेंटल है क्या (2019) – फ्लॉप,मणिकर्णिका (2019) – फ्लॉप और अब तेजस भी फ्लॉप, फ़र्ज़ी राष्ट्रवाद के नाम पर सिक्योरिटी लेकर चर्चा में रहने से कोई क्वीन नहीं बन जाती है.

 

उधर उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक फ्लॉप फिल्म देखने की हिम्मत दिखाई, तो शायद कंगना का कुछ हौसला बंधा होगा, वरना तो भक्त मंडली न तो हर बार की तरह इस बार भी कंगना को धोखा ही दे दिया, कोई फिल्म देखने नहीं गया, बस ट्वीट ट्वीट खेलते रहे, वैसे कंगना को ये फिल्म बीजेपी मुख्यालय से लेकर हर बीजेपी के सांसद, विधायक, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के घरों के दफ्तरों में चलानी चाहिए ताकि कुछ तो टिकट बिक जाए, कुछ तो क्लेक्शन आ जाए..वरना अगली बार कंगना को न फिल्म में पैसा लगाने वाला मिलेगा न मार्किटिंग की जिम्मेदारी कोई लेगा।

तेजस के फ्लॉप होने के बाद शायद कंगना को समझ आ गया होगा कि बीजेपी के लिए काम करने से फर्जी राष्ट्रवाद के नाम पर उन्हें अवार्ड तो मिल गए, लेकिन जनता को सिनेमा घर तक नहीं ला पायी। शायद कंगना भूल गईं हैं कि लोग एक्टिंग देखने आते है फिल्म की कहानी देखने आते है न की झूठ का प्रचार. आपको याद होगा कि, इस फिल्म के रिलीज से दो दिन पहले ही कंगना ने पीएम मोदी को भगवान का अवतार बताया था। सोचा था बीजेपी के समर्थक खुश हो जाएंगे और मेरी फ़िल्म को हिट करा देंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और देखो रिलीज होते ही फिल्म का क्या हाल हो गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *