Fighter New Poster: फिल्म ‘फाइटर’ से एक्टर करण सिंह ग्रोवर का लुक सामने आया है। फिल्म ‘फाइटर’ में करण सिंह ग्रोवर स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल को रोल में नजर आएंगे।

Karan Singh Grover Look From Film Fighter : डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) का जबसे अनाउंसमेंट हुआ तब से ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म साल 2024 की मच-अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के लुक रिवील हो चुके हैं। अब फिल्म ‘फाइटर’ से करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) का लुक सामने आया है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस फिल्म में करण सिंह ग्रोवर पायलट के रोल में नजर आएंगे। फिल्म ‘फाइटर’ से सामने आए करण सिंह ग्रोवर के पायलट वाले अंदाज को फैंस पसंद कर रहे हैं और रिएक्शन दे रहे हैं।
करण सिंह ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर दिखाया अपना लुक
करण सिंह ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी आने वाली फिल्म ‘फाइटर’ से अपना लुक शेयर किया है। फिल्म ‘फाइटर’ के नए पोस्टर में आप देख सकते हैं कि करण सिंह ग्रोवर पायलट को रोल में नजर आ रहे हैं। करण सिंह ग्रोवर ने बताया है कि वह फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल के रोल में नजर आएंगे। फिल्म ‘फाइटर’ से सामने आए करण सिंह ग्रोवर के लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे है और कमेंट कर रहे हैं। वहीं, करण सिंह ग्रोवर की पत्नी और एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने उनका फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और उन्हें हैंडसम बताया है।

फिल्म ‘फाइटर’ 25 जनवरी को होगी रिलीज
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘फाइटर’ में स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया के रोल में ऋतिक रोशन, स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौर के रोल में दीपिका पादुकोण, स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल के रोल में करण सिंह ग्रोवर और ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह के रोल में अनिल कपूर नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि ‘फाइटर’ भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म होगी। इससे पहले आसमान में फिल्माए जाने वाले सीन के लिए वीएफएक्स का सहारा लिया जाता रहा है। फिल्म ‘फाइटर’ में ये सीन रियल होंगे। फिल्म ‘फाइटर’ 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
