JDU की बैठक में ललन सिंह का इस्तीफा, नीतीश कुमार ने संभाली पार्टी की कमान

राजनीति

Bihar Politics : बिहार की राजनीति में उथलपुथल देखने को मिल सकता है। ललन सिंह के इस्तीफे की खबर से अफवाहों का बाजार गरम है। इस बीच दिल्ली में नीतीश कुमार और ललन सिंह साथ-साथ दिखे हैं।

Bihar Politics : बिहार की राजनीति में अटकलों और अफवाहों पर विराम लग गया है। दिल्ली में हुई जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने पार्टी की कमान संभाल ली है। बताया जा रहा है कि ललन सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा था। इस पर पार्टी के सभी नेताओं ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति जता दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *